Tesla गुजरात या महाराष्ट्र में लगा सकती है फैक्ट्री, हर साल 5 लाख ईवी कारों का होगा प्रोडक्शन

Update: 2023-11-18 10:39 GMT

Tesla गुजरात या महाराष्ट्र में लगा सकती है फैक्ट्री

नईदिल्ली। इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेसल अगले साल भारत में एंट्री कर सकती है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारतीय बाजार में उतरने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। । वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कैलिफोर्निया में टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा किया।

बताया जा रहा है कि टेस्ला गुजरात या महाराष्ट्र में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा सकती है।  जहां हर साल 5 लाख ईवी कारों का प्रोडक्शन करेंगे। टेस्ला इंडिया की एंट्री लेवल कारों की कीमत लगभग 20 लाख रुपए हो सकती है।

आयात कर में छूट - 

बता दें कि टेस्ला कंपनी भारत में व्यापार करने के लिए आयात कर में रियायत मांग रही थी।  जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने मस्क की ये मांग मान ली है।  हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल जनवरी में मस्क की संभावित भारत यात्रा के दौरान टेस्ला इंडिया का ऐलान हो सकता है।  

2 करोड़ EV का लक्ष्य - 

एलन मस्क भारत में अपना व्यापार शुरू करने को लेकर उत्साहित है। उनका लक्ष्य 2030 तक वैश्विक स्तर पर 2 करोड़ EV की बिक्री का है। वे भारत को एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक्सपोर्ट बेस बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही उनकी भारत के घरेलू बाजार पर भी है। वे भारत में अपनी मॉडल 3 कार लॉन्च कर सकते है, जिसकी कीमत 20 लाख रूपए है।  ये कार सिंगल चार्ज में 535 किमी है।  

Tags:    

Similar News