SwadeshSwadesh

TATA Motors ने लांच की Tata Tigor EV, फुल चार्ज में चलेगी 306 किलोमीटर

Update: 2021-08-31 12:31 GMT

वेबडेस्क। Tata Motors ने आज Tata Tigor लांच कर दी है।  टाटा की ये दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले टाटा Nexon उतार चुकी है। इस कार की लॉन्चिंग से उन खरीददारों की तलाश पूरी हो जाती है, जो एक अच्छी रेंज वाली बैटरी से चलने वाली पैसेंजर कार की तलाश में हैं। Tigor EV में पुराने संस्करण के मुकाबले कई अपडेट्स किए गए हैं।

टाटा मोटर्स ने Tata Tigor EV को जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी के साथ उतारा है। ये तकनीक Tata Nexon एसयूवी में भी देती है। इस तकनीक की खास बात ये है कि इसमें लिथियम-आयन बैटरी से एक स्थायी मैग्नेट एसी मोटर जुड़ी होती है, जो कार को लगातार करंट की सप्लाई करती है. वहीं इसका बैटरी पैक भी डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ होता है। 

ये है कीमत - 


टाटा ने ये कार तीन वेरिएंट्स में लांच की है। जिसमें जिसमें Tata Tigor EV XE , Tata Tigor EV XM, Tata Tigor EV XZ+ शामिल है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो Tata Tigor EV XE की कीमत 11.99 लाख , Tata Tigor EV XM की कीमत 12.49 लाख रुपये और Tata Tigor EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपये होगी।  

इंटीरियर में बदलाव - 



Tata Tigor EV के एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए है।  जिसमें 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 4 स्पीकर्स और कनेक्टेड कार के 30 से ज्यादा फीचर्स जोड़े गए है। जोकि ZConnect ऐप से चलते हैं।  

ड्राइव क्षमता - 


टाटा मोटर्स का दावा है कि Tigor EV एक बार फुल चार्ज होने के बाद 306 किलोमीटर की दुरी तय करेगी।  जोकि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा प्रमाणित है।  यह कार हज 5.7 सेकंड में 0.60 kmph की रफ्तार प्राप्त कर लेती है। एक चार्ज के बाद दिल्ली से ग्वालियर तक का सफर आसानी से किया जा सकता है। 

फास्ट चार्जिंग - 


Tigor EV फास्ट चार्जर से 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज  होगी। वहीं रेगुलर चार्जर यानी होम चार्जिंग में करीब 8.5 घंटे में यह 0 से 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी। 

बुकिंग शुरू - 



कंपनी ने इसी माह से Tata Tigor EV की बुकिंग शुरू कर दी है।  21,000 रुपये के साथ इसकी बुकिंग कराई जा सकती है.

Tags:    

Similar News