SwadeshSwadesh

River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच, एक चार्ज में चलेगा 120 किमी, जानिए क्यों कहा जा रहा टू व्हीलर SUV

कंपनी ने 2025 तक 1 लाख यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है।

Update: 2023-02-25 08:46 GMT

मुंबई। बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी River ने हाल ही में एक नया इल्केट्रिक स्कूटर Indie मार्किट में लांच किया है। अपने नए डिजाइन और लुक की वजह से स्कूटर काफी चर्चा में है  कंपनी का कहना है की ये नया स्कूटर सही स्कूटरों में एसयूवी साबित होगा।इस स्कूटर की कीमत सब्सिडी के बाद 1,25,000 रुपये है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक महज 1250 रूपए जमा कर स्कूटर की बुकिंग कर सकते है। कंपनी ने 2025 तक 1 लाख यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है। 

क्यों है एसयूवी - 


  इलेक्ट्रिक स्कूटर बजार में उपलब्ध अन्य स्कूटरों से बेहद अलग है।फ्रंट में LED डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ ड्यूल LED हेडलैंप्स दिए गए है।  स्कूटर में 6 इंच का डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 20 इंच का एक बड़ा फुटबोर्ड और LED टेल लाइट्स दी गई है। इसमें 14 इंच के ब्लैक एलॉय व्हील भी दिए गए है। फ्रंट व्हील में 240 मिमी डिस्क ब्रेक मिलता है, जबकि पीछे 200 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं।  

बैटरी, रेंज और स्पीड- 

रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर Iमें P67-रेटेड 4 kWh बैटरी पैक और 6.7 kWh इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। जोकि 26 Nm का टार्क जनरेट करती है।  

स्पीड - 


स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।  

माइलेज - 

स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 किमी की दूरी तय करती है।  

बूट स्पेस - 

12-लीटर ग्लव बॉक्स के साथ 43-लीटर अंडर-सीट बूट स्पेस है।  

Tags:    

Similar News