SwadeshSwadesh

सहालगी सीजन शुरू होते ही 51 हजार रुपए पहुंचा सोना

आने वाले समय में सोने के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं।

Update: 2021-11-13 00:45 GMT

ग्वालियर/वेब डेस्क। भारत देश में बढ़ती महंगाई एवं सहालगी सीजन शुरू होने से सोने के दामों ने भी आसमान छूना शुरू कर दिया है। ग्वालियर सराफा बाजार में सोना 51 हजार रुपए का 10 ग्राम हो गया है। सराफा कारोबारियों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में सोने के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं।

कोरोना संक्रमण के बाद इस बार का सहालगी सीजन धूमधाम से शुरू होने वाला है। बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। विवाह के लिए सोने की अच्छी-खासी मांग निकलना शुरू हो गई है। मांग अधिक होने के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं। सितम्बर माह में जो स्टेण्डर्ड सोना 49 हजार रुपए का 10 ग्राम था वह आज 51 हजार रुपए पर पहुँच गया है। सराफा बाजार में जेवराती भी 46900 रुपए का 10 ग्राम हो गया है। बाजार में चांदी भी 68750 रुपए किलो पर बिक रही है।


कम बजनी गहने अधिक पसंद किए जा रहे हैं

सोने के बढ़े हुए दाम के कारण ग्राहक कम बजनी गहने अधिक पसंद कर रहे हैं। यह गहने लोगों के बजट में भी आ रहे हैं। वहीं दुकानदार भी भारी गहने केवल आर्डर पर बना रहे हैं।

सोने के दाम

माह                   =        सोने के दाम 

सितंबर               =          49,000

अक्टूबर              =          48,300

एक नवम्बर          =          49,750

ग्यारह नवम्बर       =          50,800

बारह नवम्बर        =          51,000

इनका कहना है:-

'सहालगी सीजन शुरू होने के कारण सोने की मांग जबरदस्त ढंग से निकलने लगी है इसलिए इसके दाम बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिलेगी।'

पुरुषोत्तम जैन, अध्यक्ष, सराफा बाजार

Tags:    

Similar News