SwadeshSwadesh

हुंडई ने 1 लाख से अधिक क्रेटा का किया निर्यात, भारत से 88 देशों में होती है सप्लाई

चेन्नई प्लांट में बनी हुंडई क्रेटा और वेन्यू कई देशों को निर्यात की जाती है

Update: 2021-04-16 13:18 GMT

नईदिल्ली/वेब डेस्क। हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2020-21 में चेन्नई प्लांट से 1.4 लाख से अधिक कारों का निर्यात किया है। यात्री वाहन के मामले में देश के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। हुंडई क्रेटा मध्यम आकार की एसयूवी है जो लगभग पांच विदेशी बाजारों में भेजी जाती है।


हुंडई क्रेटा और वेन्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को चेन्नई से मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और चिली जैसे देशों में सुविधा से निर्यात किया जाता है। इसके अतिरिक्त भारत में निर्मित i20 मॉडल को 2020 के अंत में लॉन्च किया गया था उसे लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के बाजारों में भेजा जा रहा है।


हुंडई का कहना है कि यह भारतीय बाजार के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी चेन्नई प्लांट के लिए प्रतिबद्ध है। "एक वैश्विक महामारी से बाहर आने वाली कई चुनौतियों,  विभिन्न बाजारों में अनिश्चितता, आयात पर प्रतिबंध और आपूर्ति-श्रृंखला में व्यवधान के बावजूद हुंडई ने ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए परिचालन की उत्कृष्टता को जारी रखा है। यह हुंडई के लिए बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि हम भारत से विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाली कार बनाने की यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं।

वर्तमान में, हुंडई कंपनी भारत से 10 मॉडल - सैंट्रो (एटोस), ग्रैंड i10, Xcent, ग्रैंड i10 NIOS, Aura, Verna, xCent, Venue और Creta का निर्यात करती है। ये कारें दक्षिण अमेरिका के 32 देशों, उत्तरी अमेरिका के मेक्सिको, अफ्रीका के 28 देशों, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 26 और यूरो में निर्यात करती है।  



Tags:    

Similar News