SwadeshSwadesh

'एक देश का नाम है रोम, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं बिरला ओम...

Update: 2019-06-19 14:49 GMT

नई दिल्ली/वेब डेस्क। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले अपनी सरल कविताओं और स्पष्ट बातों से अक्सर सदन के महौल को खुशनुमा कर देते हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते समय भी किया।

केन्द्र में मंत्री और राज्यसभा से सांसद रामदास अठावले ने ओम बिरला के लिए कुछ छंद पढ़े। इसके बाद पूरा सदन हंसने लगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल रहे।

अठावले ने इस दौरान राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह आज विपक्ष में बैठे, इसके लिए भी उन्हें बधाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुत साल तक सत्ता रही। जब कांग्रेस की सत्ता थी तो वह उनके साथ थे। चुनाव से पहले कांग्रेस वाले उन्हें अपनी ओर आने को कह रहे थे, लेकिन उन्हें देश में मोदी की लहर दिखाई दी और वह सरकार के साथ रहे और आज मंत्री हैं।

अठावले ने कहा कि 'एक देश का नाम है रोम, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं बिरला ओम- लोकसभा का आपको चलाना है अच्छी तरह काम, वेल में आने वालों का ब्लेकलिस्ट में डालना है नाम।' 

उन्होंने कहा कि विधेयक पास करने के लिए विपक्ष की सहायता की जरूरत है। विपक्ष को देश में आए नतीजों का स्वागत कर सरकार चलाने में मदद करनी चाहिए। (हि.स.)

 

Similar News