SwadeshSwadesh

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Update: 2021-07-19 09:02 GMT

नईदिल्ली।  कर्नाटक के नव नियुक्त राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत ने सोमवार को उप राष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की। राज्यपाल बनने के पूर्व गहलोत राज्य सभा में सदन के नेता रह चुके हैं।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि उप राष्ट्रपति तथा राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने थावर चंद्र गहलोत का अभिनंदन किया और सदन के नेता के रूप में राज्य सभा में विमर्श के स्तर को बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद्र गहलोत को 6 जुलाई को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था। राज्यपाल बनाए जाने के बाद 73 वर्षीय गहलोत ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। गहलोत के साथ सात और राज्यपालों की नियुक्ति एवं तबादले किए गए थे।

हलोत के अलावा केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक और बी.एल. वर्मा ने भी आज उप राष्ट्रपति निवास में उप राष्ट्रपति से मुलाकात की।

Tags:    

Similar News