महिंद्रा समूह के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, 48 साल संभाली कंपनी की कमान

Update: 2023-04-12 13:21 GMT

नईदिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पूर्व चेयरमेन केशब महिंद्रा का बुधवार को निधन हो गया । उन्होंने 99 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर पर सुबह अंतिम सांस ली। वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे।।

केशव महिंद्रा साल 1963 से लेकर 2012 तक 48 महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चैयरमेन रहे।  उन्होंने 2012 में चेयरमैन का पद अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दिया था।

फ़ोर्ब्स ने हाल ही में केशव महिंद्रा को देश के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में शामिल किया था।  फोर्ब्स ने उन्हें 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत का सबसे वृद्ध अरबपति बताया था। इससे पहले साल 2007 में उन्हें अर्न्स्ट एंड यंग की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था।कारोबार जगत में केशब महिंद्रा के योगदान के लिए साल 1987 में फ्रांस सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया था।


Tags:    

Similar News