SwadeshSwadesh

24 घंटों में 89 हजार से अधिक नए मरीज, रिकवरी रेट घटा

Update: 2021-04-03 07:49 GMT

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मरोजों की संख्या 89 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 89,019 नए मरीज मिले हैं। जबकि 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं,  713 लोगों की इस माहमारी से मौत हुई है। देश भर में  इससे पहले 20 सितंबर को सर्वाधिक 92 हजार 605 मरीज सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस छह लाख 58 हजार 909 है। यह कुल मामले का 5.32 फीसद है। इसमें लगातार 24 दिनों से इजाफा जारी है। कुल अब तक एक करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रिकवरी रेट गिरकर 93.36 फीसद और डेथ रेट 1.32 फीसद है। देश में अब तक सात करोड़ 30 लाख 54 हजार 295 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं कुल अब तक 24 करोड़ 69 लाख 59 हजार 192 सैंपल टेस्ट हो गया है।

Tags:    

Similar News