SwadeshSwadesh

देश के 6 राज्यों में बढ़ रहे कोरोना मरीज, 13 हजार 742 नए मरीज मिले

Update: 2021-02-24 09:17 GMT

नईदिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर वृद्धि शुरू हो गई है। महराष्ट्र, केरल सहित 5 राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।  जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में कई जिलों में नाईट लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, छतीसगढ सरकारों ने मास्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का सख्ती से पालन के आदेश दे दिए है।  

देश में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 742 नएमामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,10,30,176 पर पहुंच गई है। वहीँ 104 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,56,567 तक पहुंच गई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 1,47,907 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,07,26,702 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 97.24 प्रतिशत हो गया है।

08 लाख से अधिक टेस्ट -

देश में पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 23 फरवरी को 08,05,844 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 21,30,36,275 टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कुल 1,21,65,598 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 

Tags:    

Similar News