चांदी की चम्मच वालों को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए: राहुल गांधी के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा का तंज

Update: 2025-07-17 05:47 GMT

Deputy CM Vijay Sharma Taunt on Rahul Gandhi रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौरे पर दिए गए कथित बयान को राजनीती गरमा गई है। राहुल गांधी के बयान पर अब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, चांदी की चम्मच वालों को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, जो खुद देशभर में कई मामलों में जमानत पर हैं, वो दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। 

क्या बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी ने) जमीनी हकीकत कभी नहीं देखी। जो लोग चाँदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राहुल गांधी ने असम दौरे के दौरान कांग्रेस की राज्य स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के साथ एक बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कथित रूप से कहा कि लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजा जाएगा। सरमा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजेगी।

राहुल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार को घोटालों का जवाब देना होगा। वहीं, मुख्यमंत्री सरमा ने इस बयान को राहुल की दुर्भावना और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना बताया। सात ही उन्होंने इसे राजनीतिक मंच का दुरुपयोग कहा।

सीएम हिमंत का पलटवार

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी बड़े आराम से भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। सरमा ने राहुल को तंज कसते हुए असम की मेहमान नवाजी का आनंद लीजिए। इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि केवल मुझे जेल भेजने की बात कहने के लिए राहुल गांधी असम आए हैं। 

Tags:    

Similar News