Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश में 2 लोगों को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत, पूर्व CM रूपाणी का भी निधन...

Update: 2025-06-12 08:45 GMT

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट टेकऑफ के महज दो मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हादसे में विमान में सवार 240 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में अब तक सिर्फ दो लोगों के बचने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है।

पुलिस कमिश्नर के हवाले से ANI ने बताया कि सीट नंबर 11-A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार जीवित बचे हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले सभी यात्रियों की मौत की खबर सामने आई थी। 

फ्लाइट नंबर AI-171, जो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर थी, ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया था और दो मिनट बाद, यानी 1:40 बजे एयरपोर्ट कैंपस के पास स्थित एक बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गई। 

विमान में कौन-कौन थे सवार?

इस फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे।

169 भारतीय नागरिक

53 ब्रिटिश नागरिक

7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक

दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने पहले उनके निधन की पुष्टि X (पूर्व ट्विटर) पर की, हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी।

बिल्डिंग में मौजूद थे डॉक्टर, 15 से ज्यादा घायल

जहां यह विमान गिरा, वह स्थान अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का हॉस्टल बताया जा रहा है। हादसे के समय इमारत में करीब 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से 15 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पहचान में आ रही है मुश्किल

हादसे के बाद मिलीं लाशें इतनी बुरी तरह झुलस चुकी हैं कि पहचान कर पाना असंभव हो गया है। पुलिस ने बताया कि DNA टेस्ट के जरिए ही शवों की शिनाख्त संभव होगी।

Live Updates
2025-06-12 14:31 GMT

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद हैं।

2025-06-12 14:19 GMT

अहमदाबाद विमान हादसा: सीट नंबर 11A के रमेश कुमार विश्वास के बचने की खबर आ रही है...


2025-06-12 13:43 GMT

2025-06-12 13:07 GMT

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "जिस इलाके में प्लेन क्रैश हुआ, वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल का स्टूडेंट्स हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर और अन्य रिहायशी इलाके स्थित हैं। इस हादसे में घायल करीब 50 लोगों को सिविल अस्पताल, अहमदाबाद लाया गया है।"




2025-06-12 11:19 GMT

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है।

2025-06-12 10:30 GMT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

2025-06-12 09:49 GMT

डिपार्चर: अहमदाबाद रनवे 23 से 13:39 IST (08:09 UTC) मेडे कॉल: टेकऑफ़ के तुरंत बाद जारी किया गया।

दुर्घटना स्थल: हवाई अड्डे की परिधि के बाहर, प्रस्थान के तुरंत बाद

ATC संचार: मेडे के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं, दृश्य दुर्घटना स्थल पर घना काला धुआँ देखा गया। DGCA का कथन

प्रारंभिक स्थिति: अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, जाँच शुरू की गई, बचाव और पुनर्प्राप्ति अभियान जारी है: DGCA का कथन

2025-06-12 09:42 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं: राममोहन नायडू का कार्यालय

2025-06-12 09:40 GMT

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक, टीम के साथ जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हुए - नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र

Tags:    

Similar News