Sensex Crash Monday 5 lakh crore Loss

Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 73853 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों और महंगे कच्चे तेल की मार से निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानिए क्रैश की वजह क्या है।

By : संजय चतुर्वेदी
Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

Share Market Crash News

बिजनेस। सोमवार के दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भारी रहा। कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर 73853 पर आ गया और निफ्टी 250 अंक टूटकर 22900 पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा नीचे रहे। इस गिरावट में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये की पूंजी साफ हो गई। इतना ही नहीं बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 468 लाख करोड़ रुपये से नीचे चला गया।

किन शेयरों ने सबसे ज्यादा डुबोया

सबसे बड़ा झटका बैंकिंग शेयरों से लगा। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद एक्सिस बैंक का शेयर 4 स 5 प्रतिशत तक टूटा और टॉप लूजर रहा।
एचडीएफसी बैंक भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसला। इंफोसिस और बजाज फाइनेंस 3 प्रतिशत तक गिरे। ट्रेंट, एनटीपीसी, एचयूएल और बजाज फिनसर्व में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी रही। बाजार में हर तरफ बिकवाली दिखी।

निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुए। निफ्टी प्राइवेट बैंक 2 प्रतिशत टूटा। वहीं, FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। बाजार का डर नापने वाला इंडिया का वीआईएक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 14.7 के करीब पहुंच गया।

कच्चा तेल बना बड़ी टेंशन

ब्रेंट क्रूड में 2 प्रतिशत से ज्यादा की नरमी आई। फिर भी यह 107 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 100 डॉलर के ऊपर है। तेल के इतने ऊंचे भाव से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा गहरा गया है। इसके चलते दबाव सिर्फ भारत में नहीं रहा। जापान का निक्केई 0.64 फीसदी फिसल,कोस्पी 2 फीसदी से ज्यादा टूटा और इंडोनेशिया का बाजार 5 फीसदी लुढ़क गया। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भी बड़ी गिरावट आई थी।

एफआईआई की बिकवाली का असर

शुक्रवार को विदेश संस्थागत निवेशकों ने 1166 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। लेकिन इस महीने उनकी बिकवाली भारी रही है। अक्टूबर के 11 कारोबारी सत्रों में से 9 में एफआईआई ने जमकर बेचा।

आगे बाजार के किस बात का डर

पिछले हफ्ते बाजार में 2.8 प्रतिशत की तेजी आई थी और आईटी व बैंकिंग के कुछ नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। लेकिन होर्मुज को लेकर तेल के और चढ़ने की आशंका बनी हुई है। जानकारों के अनुसार तेल 109 डॉलर के ऊपर गया तो तनाव और बढ़ सकता है। निफ्टी के चार्ट पर 23000 के आसपास कारोबार है, जहां 22950 सपोर्ट और 23300 रेसिस्टेंस माना जा रहा है।

नोट- शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों से अपील है यह खबर केवल जानकारी है। आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से एडवाइज जरूर लें।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026