Breaking News
  • खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर ईरान का हमला
  • राघव चड्ढा पर पार्टी की सख्ती! AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
  • मालदा में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटों बंधक बनाए जाने पर SC सख्त
  • सोने-चांदी में भारी गिरावटः गोल्ड 3263 तो सिल्वर में 13 हजार गिरा
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका

होम > यूटिलिटी

Raw Onion Side Effects Who Should Avoid It

कच्चा प्याज हर किसी के लिए नहीं: इन 5 लोगों को हो सकता है नुकसान

कच्चा प्याज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं। जानें किन 5 लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए और क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स।


कच्चा प्याज हर किसी के लिए नहीं इन 5 लोगों को हो सकता है नुकसान

Raw Onion Health Tips |

भारतीय थाली में कच्चा प्याज लगभग हर जगह मौजूद होता है—सलाद हो या दाल-रोटी, इसका स्वाद अलग ही होता है। लेकिन जो चीज आमतौर पर हेल्दी मानी जाती है, वही कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए।

कच्चा प्याज कब बन जाता है नुकसानदायक?

प्याज में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन हर शरीर की जरूरत अलग होती है। कुछ खास परिस्थितियों में यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज

जिनको गैस या पाचन की समस्या रहती है-

अगर आपको अक्सर पेट फूलना, गैस या अपच की दिक्कत रहती है, तो कच्चा प्याज आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद FODMAPs आंत में पूरी तरह पच नहीं पाते और गैस बनने लगती है।

एसिडिटी या सीने में जलन वाले लोग-

जो लोग एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स से परेशान रहते हैं। तब उन्हें कच्चा प्याज कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। यह पेट में एसिड बढ़ाकर जलन, खट्टी डकार और गले में जलन को बढ़ा सकता है।

एलर्जी वाले लोग-

कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में कच्चा प्याज खाने के बाद खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत इसका सेवन बंद करना चाहिए।

ब्लड थिनर दवाएं लेने वाले-

कच्चा प्याज खून को पतला करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, तो इसका असर ज्यादा हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

सर्जरी से पहले और बाद में-

अगर आपका ऑपरेशन होने वाला है या हाल ही में हुआ है, तो कच्चा प्याज खाने से बचें। यह खून को पतला कर सकता है, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है और रिकवरी धीमी हो सकती है।

क्या पूरी तरह छोड़ देना चाहिए प्याज?

ऐसा कोई जरूरी नहीं  है। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई समस्या नहीं है। तब सीमित मात्रा में कच्चा प्याज खाना फायदेमंद ही रहता है।
लेकिन अगर शरीर संकेत दे रहा है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

(नोटः हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वदेश में प्रकाशित यह आर्टिकल विभिन्न स्त्रोतों से लिए गए डाटा के आधार सिर्फ जानकारी के लिए है। )

Related to this topic: