12th ke baad Nursing Courses Guide

इन कोर्सेज से बन सकते हैं नर्स, 12वीं के बाद सीधे ले सकते हैं दाखिला

12वीं के बाद नर्सिंग में करियर कैसे बनाएं? जानें GNM, BSc Nursing और ANM कोर्स, पात्रता, फीस और भारत के टॉप नर्सिंग कॉलेज की पूरी जानकारी।

इन कोर्सेज से बन सकते हैं नर्स, 12वीं के बाद सीधे ले सकते हैं दाखिला

Career News

12वीं के बाद मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए नर्सिंग एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र NEET UG के जरिए डॉक्टर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफलता न मिलने पर कई छात्र वैकल्पिक मेडिकल करियर की तलाश करते हैं। ऐसे छात्रों के लिए नर्सिंग क्षेत्र एक बेहतर अवसर प्रदान करता है।

नर्स बनने के प्रमुख कोर्स

12वीं के बाद नर्स बनने के लिए मुख्य रूप से तीन कोर्स उपलब्ध हैं-

 GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी)

जीएनएम का यह 3 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है। इसमें प्रवेश के लिए छात्र का 12वीं साइंस स्ट्रीम से कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है।

BSc Nursing

बीएससी नर्सिंग का कोर्स- यह 4 साल का डिग्री कोर्स है। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक होते हैं।

ANM (ऑक्सिलियरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी)

एएनएम का कोर्स जो कि बेसिक हेल्थकेयर स्किल्स सिखाने वाला डिप्लोमा कोर्स है। इसमें किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
प्रवेश के लिए राज्य और निजी कॉलेज अलग-अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं

फीस और दाखिला प्रक्रिया

सरकारी कॉलेजों में नर्सिंग कोर्स की फीस लगभग 1 लाख रुपये सालाना तक होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह इससे अधिक हो सकती है। कई राज्यों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है।

भारत के प्रमुख नर्सिंग संस्थान

नर्सिंग शिक्षा के लिए देश के कुछ प्रमुख संस्थान इस प्रकार से हैं

एम्स, दिल्ली
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
PGIMER, चंडीगढ़
सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दिल्ली

करियर और सैलरी

नर्सिंग कोर्स करने के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होते हैं। इनमें सरकारी अस्पताल में ज्वाइनिंग पर शुरुआती वेतन लगभग 80 हजार रुपये तक मिलता है। वहीं, निजी अस्पताल में शुरुआती वेतन 20 से 25 हजार रुपये तक मिलता है। इतना ही नहीं, अनुभव बढ़ने के साथ वेतन में भी वृद्धि होती है और टीचिंग या रिसर्च क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026