How to send bike by train India

रेलवे से ऐसे भेजें अपनी बाइक: कम खर्च, आसान तरीका और जरूरी नियम जान लें

ट्रेन से बाइक भेजना चाहते हैं? जानिए रेलवे पार्सल और लगेज सर्विस का पूरा तरीका, खर्च, जरूरी दस्तावेज और नियम, ताकि बाइक सुरक्षित पहुंचे मंजिल तक।<br/>

रेलवे से ऐसे भेजें अपनी बाइक: कम खर्च, आसान तरीका और जरूरी नियम जान लें

parcel Bike in train

हम जिस शहर में रहते है वहां अपनी जरूरत के हिसाब से सामान और बाइक स्कूटी खरीद लेते हैं।  लेकिन जब कभी नौकरी के लिए शहर बदलना हो, या अपनी बाइक को किसी दूसरे शहर भेजना हो। तब सबसे पहले दिमाग में आता है कि इसको कैसे भेजें? और कितना खर्च आएगा?

दरअसल, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनियां भारी भरकम बिल थमा देती है। साथ ही उनका रेट इतना होता है कि सुनकर अक्सर लोग पीछे हट जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे की पार्सल और लगेज सर्विस एक सस्ता और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है। थोड़ा सा प्रोसेस समझ लें, तो काम काफी आसान हो जाता है।

लगेज और पार्सल में क्या फर्क है?

रेलवे बाइक भेजने के दो तरीके देता है, और यहां लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। तो आपकी सुविधा के लिए इसे आसान शब्दों में समझते हैं। 1. लगेज (Luggage): अगर आप खुद उसी ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो बाइक को लगेज के रूप में बुक कर सकते हैं। इसमें आपकी बाइक उसी ट्रेन में जाएगी, जिसमें आप जा रहे हैं।

दूसरी पार्सल (Parcel) सुविधा है। अगर आप सिर्फ बाइक भेजना चाहते हैं और खुद यात्रा नहीं कर रहे, तो यह ऑप्शन बेहतर है। बाइक अलग ट्रेन से भी भेजी जा सकती है।

बाइक भेजने से पहले क्या करें?

सीधे स्टेशन पहुंचने से पहले थोड़ा होमवर्क जरूरी है, वरना वहां जाकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पहले तय करें कि आपको लगेज से भेजना है या पार्सल से
बाइक की बेसिक कंडीशन ठीक रखें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

बुकिंग का पूरा प्रोसेस को इन स्टेप से समझे

अब बात करते हैं असली प्रक्रिया की, जो पहली बार में थोड़ी लंबी लग सकती है। हालांकि यह आसान है।

1.बुकिंग करनाः आप दो तरीकों से बुकिंग कर सकते हैं:

ऑनलाइन: रेलवे की पार्सल वेबसाइट पर
ऑफलाइन: नजदीकी स्टेशन के पार्सल ऑफिस में

स्टेशन जाकर काम करवाना ज्यादा आसान रहता है, खासकर पहली बार वालों के लिए।

2. फॉरवर्डिंग नोट भरेंः यह एक जरूरी फॉर्म होता है जिसमें आपको बाइक की पूरी जानकारी देनी होती है:

बाइक नंबर
मॉडल
इंजन/चेसिस नंबर
भेजने और पाने वाले का नाम

3. वजन और किराया तय होगा

स्टेशन पर बाइक का वजन किया जाता है, और दूरी के हिसाब से किराया तय होता है। आम तौर पर 500 किमी तक का खर्च करीब 1000–1200 रुपये के बीच पड़ता है (थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है)

4. रेलवे रसीद (RR) मिलेगी

पेमेंट के बाद आपको एक रेलवे रसीद (RR) दी जाती है।
इसी से आप बाद में अपनी बाइक ट्रैक और रिसीव कर पाएंगे।

पैकिंग क्यों है सबसे जरूरी हिस्सा?

यहां लोग अक्सर गलती कर देते हैं और बाद में नुकसान उठाते हैं। बाइक की अच्छी तरह पैकिंग कराएं ( लगभग 300–500 रुपये खर्च)। हेडलाइट, इंडिकेटर और मिरर जरूर कवर करें। साथ ही हैंडल और बॉडी पर गन बैग या बबल रैप इस्तेमाल होता है। स्टेशन पर पैकिंग वाले मिल जाते हैं, आप चाहें तो खुद भी कर सकते हैं।

ये नियम भूल गए तो पड़ सकता है भारी जुर्माना

रेलवे के कुछ नियम काफी सख्त हैं, और इनको नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।

पेट्रोल टैंक पूरी तरह खाली होना चाहिए
अगर पेट्रोल मिला तो 1000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है
RC, इंश्योरेंस और ID प्रूफ साथ रखें
बाइक की चाबी देना जरूरी होता है
बाइक ट्रैक कैसे करें?

अगर आपने ऑनलाइन बुकिंग की है, तो आप “Track & Trace” फीचर से अपनी बाइक की लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही, डिलीवरी स्टेशन पर पहुंचने के बाद SMS अलर्ट भी मिल जाता है।
 

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026