GTA 6 Earnings: $1.85B in 3 Days, Price in India

GTA 6: 13 साल की मेहनत, 13 हजार करोड़ तक का बजट! लॉन्च होते ही अरबों कमाने की तैयारी, जानिए पूरा गणित

GTA 6 लॉन्च हो गया। 13 साल और 1 अरब डॉलर से ज्यादा के खर्च के बाद Rockstar की कमाई का गणित और भारत में कीमत जानिए।

By : संजय चतुर्वेदी
GTA 6: 13 साल की मेहनत, 13 हजार करोड़ तक का बजट! लॉन्च होते ही अरबों कमाने की तैयारी, जानिए पूरा गणित

GTA 6 Budget and Earning

GTA 6 Games: गेमिंग की दुनिया में कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिनका इंतजार सालों तक किया जाता है। Grand Theft Auto यानी GTA की गिनती भी ऐसे ही लोकप्रिय गेम्स में होती है। अब इसका नया संस्करण GTA 6 अपने बजट, तकनीक और कमाई के अनुमानों को लेकर चर्चा में है। Rockstar Games के इस गेम को तैयार करने में करीब 13 साल लगे हैं। इसके निर्माण पर हुए खर्च को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं।

GTA 6 बनाने में कितना खर्च हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 को तैयार करने में करीब 1 से 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 8,900 करोड़ से 13,350 करोड़ रुपये के बीच बैठती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसका बजट 2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है। हालांकि, Rockstar Games ने अभी तक गेम के आधिकारिक बजट का खुलासा नहीं किया है। इस भारी-भरकम लागत के कारण इसकी तुलना बुर्ज खलीफा से की जा रही है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के निर्माण पर करीब 1.5 अरब डॉलर खर्च होने की बात कही जाती है। हालांकि, कंपनी ने GTA 6 के बजट को बुर्ज खलीफा के बराबर बताने वाले दावों को सही नहीं माना है।

13 साल में तैयार हुआ गेम

GTA 6 को विकसित करने में लंबा समय लगा है। इस दौरान गेम की कहानी, कैरेक्टर, लोकेशन, ग्राफिक्स और गेमप्ले को बेहतर बनाने पर काम किया गया। गेम को वास्तविक दुनिया जैसा अनुभव देने के लिए मोशन कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कलाकारों की आवाज रिकॉर्ड करने, म्यूजिक तैयार करने, आर्टवर्क और अलग-अलग भाषाओं में गेम को उपलब्ध कराने पर भी खर्च किया गया। गेम की टेस्टिंग और दुनियाभर में मार्केटिंग भी इसकी लागत का बड़ा हिस्सा हैं।

लॉन्च के साथ कमाई के बड़े अनुमान

GTA 6 की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी बिक्री से जुड़े अनुमानों से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट में Sensor Tower के हवाले से दावा किया गया है कि लॉन्च से पहले ही इसकी 1.7 करोड़ से अधिक डिजिटल कॉपी बिक चुकी थीं। इससे करीब 1.65 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान लगाया गया। वहीं, ब्रोकरेज फर्म Oppenheimer के अनुमान के मुताबिक, लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में गेम 1.85 अरब डॉलर तक का कारोबार कर सकता है। हालांकि, ये अनुमान हैं, आधिकारिक बिक्री के आंकड़े नहीं।

भारत में GTA 6 की कीमत

भारतीय गेमर्स के लिए GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये और अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपये बताई गई है। फिलहाल गेम PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। PC वर्जन की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

आखिर कैसे होगी इतनी बड़ी कमाई?

GTA 6 की कमाई का आधार सिर्फ गेम की शुरुआती बिक्री नहीं होगा। डिजिटल डाउनलोड, फिजिकल डिस्क, अलग-अलग एडिशन और भविष्य में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी सेवाएं कंपनी के लिए कमाई के बड़े रास्ते बन सकती हैं। यही वजह है कि गेमिंग इंडस्ट्री की नजर इस प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है।

GTA है क्या?

जो लोग गेमिंग से दूर हैं, उनके लिए बता दें कि GTA यानी Grand Theft Auto एक मशहूर वीडियो गेम सीरीज है। इसे बनाने वाली कंपनी Rockstar Games है। इसमें खिलाड़ी एक बड़े, खुले शहर में किरदार को चलाता है और मिशन पूरे करता है। कहानी अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। यह गेम वयस्कों के लिए माना जाता है। पिछला मुख्य भाग GTA 5 साल 2013 में आया था, तब से फैंस इस नए भाग का इंतजार कर रहे थे।

संबंधित सामग्री

Bhopal Women Hockey: भोपाल में हॉकी का महाकुंभ शुरू; भारत ने पहले ही मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदा

Bhopal Women Hockey: भोपाल में हॉकी का महाकुंभ शुरू; भारत ने पहले ही मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदा

भोपाल में महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार शुरूआत हुई। भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया। 28 नवंबर तक छह टीमें भिड़ेंगी।

Nov 19, 2026
Jasprit Bumrah Record: बुमराह ने श्रीनाथ को पीछे छोड़ा, 237 टेस्ट विकेट के साथ भारत के 10वें सबसे सफल गेंदबाज

Jasprit Bumrah Record: बुमराह ने श्रीनाथ को पीछे छोड़ा, 237 टेस्ट विकेट के साथ भारत के 10वें सबसे सफल गेंदबाज

वेलिंगटन टेस्ट में बुमराह ने ब्लंडेल को आउट कर 237वां टेस्ट विकेट लिया और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ भारत के 10वें सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने।

Nov 19, 2026
CG News: अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

CG News: अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में नियमित जमानत दी और रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी।

Nov 19, 2026
CG Politics: दुर्ग के चार निकायों पर भाजपा की नजर; स्मृति ईरानी ने इन दो मंत्रियों को थमाया चुनावी टास्क

CG Politics: दुर्ग के चार निकायों पर भाजपा की नजर; स्मृति ईरानी ने इन दो मंत्रियों को थमाया चुनावी टास्क

भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल में होने वाले निकाय चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को समन्वय के साथ सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

Nov 19, 2026
'भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है', GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने गिनाईं 13 साल की उपलब्धियां

'भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है', GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने गिनाईं 13 साल की उपलब्धियां

GTA 6 की लॉन्चिंग के बीच पीएम मोदी ने 2013 और 2026 के भारत की तुलना की। अर्थव्यवस्था, गरीबी, सौर ऊर्जा, इंटरनेट और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं।

Nov 19, 2026