BJP Gears up for 4 local Body election in Durg

CG Politics: दुर्ग के चार निकायों पर भाजपा की नजर; स्मृति ईरानी ने इन दो मंत्रियों को थमाया चुनावी टास्क

भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल में होने वाले निकाय चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को समन्वय के साथ सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Politics: दुर्ग के चार निकायों पर भाजपा की नजर; स्मृति ईरानी ने इन दो मंत्रियों को थमाया चुनावी टास्क

BJP Preparation for Local Body Election

रायपुर। चुनावी माहौल बनने से पहले ही दुर्ग जिले में भाजपा ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने गृहमंत्री विजय शर्मा और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को एक साथ बुलाकर साफ संदेश दिया है कि भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल में पार्टी का प्रदर्शन हर हाल में बेहतर होना चाहिए।

दोनों मंत्रियों को साथ बैठाकर हुई बात

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विजय शर्मा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री हैं और गजेंद्र यादव दुर्ग शहर से विधायक हैं। इन्हीं दोनें के साथ स्मृति ईरानी की संयुक्त बैठक हुई। चर्चा का केंद्र रहा कि दोनों नेता चुनावी तैयारियों में कदम से कदम मिलाकर चलें। ईरानी का जोर इस बात पर बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान आपसी मतभेद या संवादहीनता की कोई तस्वीर बाहर नहीं आनी चाहिए। यानी जो भी रणनीति बने, वह दोनों मंत्रियों के तालमेल से बने और उसी तरह जमीन पर उतरे।

सिर्फ बैठकों से नहीं चलेगा काम

बैठकम में मंत्रियों को यह भी याद दिलाया कि प्रशासनिक और राजनीतिक बैठकों तक सिमटे रहने से बात नहीं बनेगी। उनसे कहा गया कि वे कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों और स्थानीय नेताओं से लगातार संवाद रखें।

हर निकाय का अलग हिसाब

निर्देशों में हर नगरीय निकाय की राजनीतिक स्थिति को अलग-अलग परखने की बात भी शामिल है। किस वार्ड में पार्टी का क्या हालत है और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता कितनी है। इसका आकलन किया जाना है। इसके साथ ही तीन बातों पर खास नजर रखने को कहा गया है जो हैं- कार्यकर्ताओं की नाराजगी, स्थानीय स्तर की गुटबाजी और टिकट को लेकर संभावित असंतोष हैं। इन्हें समय रहते समझकर सुलझाने की हिदायत दी गई है, ताकि चुनाव के वक्त ये मुद्दे पार्टी के लिए सिरदर्द न बनें।

जनता के बीच जाने का मंत्र

स्मृति ईरानी ने मंत्रियों और संगठन के नेताओं को जनता के बीच लगातार पहुंचने की सलाह दी है। रणनीति यह है कि सरकार की योजनाओं, विकास कार्यो और उपलब्धियों को लेकर आम लोगों से सीधा संवाद किया जाए। साथ ही यह भी साफ किया गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जनता का भरोसा जीतना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

दुर्ग जिले के चारों निकाय राजनीतिक रूप से अहम माने जाते हैं। भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम जैसे बड़े निकायों के साथ भिलाई-चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका में भी मुकाबला दिलचस्प रहने के आसार हैं। यहां मिलने वाली जीत या हार का असर जिले की राजनीतिक और संगठन की मजबूती दोनों पर पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

Bhopal Women Hockey: भोपाल में हॉकी का महाकुंभ शुरू; भारत ने पहले ही मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदा

Bhopal Women Hockey: भोपाल में हॉकी का महाकुंभ शुरू; भारत ने पहले ही मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदा

भोपाल में महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार शुरूआत हुई। भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया। 28 नवंबर तक छह टीमें भिड़ेंगी।

Nov 19, 2026
Jasprit Bumrah Record: बुमराह ने श्रीनाथ को पीछे छोड़ा, 237 टेस्ट विकेट के साथ भारत के 10वें सबसे सफल गेंदबाज

Jasprit Bumrah Record: बुमराह ने श्रीनाथ को पीछे छोड़ा, 237 टेस्ट विकेट के साथ भारत के 10वें सबसे सफल गेंदबाज

वेलिंगटन टेस्ट में बुमराह ने ब्लंडेल को आउट कर 237वां टेस्ट विकेट लिया और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ भारत के 10वें सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने।

Nov 19, 2026
GTA 6: 13 साल की मेहनत, 13 हजार करोड़ तक का बजट! लॉन्च होते ही अरबों कमाने की तैयारी, जानिए पूरा गणित

GTA 6: 13 साल की मेहनत, 13 हजार करोड़ तक का बजट! लॉन्च होते ही अरबों कमाने की तैयारी, जानिए पूरा गणित

GTA 6 लॉन्च हो गया। 13 साल और 1 अरब डॉलर से ज्यादा के खर्च के बाद Rockstar की कमाई का गणित और भारत में कीमत जानिए।

Nov 19, 2026
CG News: अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

CG News: अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में नियमित जमानत दी और रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी।

Nov 19, 2026
Trump Putin Xi Meet: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एक मंच पर, शेनझेन के APEC डिनर में दिखे तीनों नेता

Trump Putin Xi Meet: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एक मंच पर, शेनझेन के APEC डिनर में दिखे तीनों नेता

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग शेनझेन में APEC समिट के डिनर में एक साथ दिखे। तीनों नेताओं के बीच गुरुवार को त्रिपक्षीय बैठक होगी।

Nov 18, 2026