Gold Silver Price Falls Today MCX us news

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

By : संजय चतुर्वेदी
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

MCX Crash After America Trasury Yeild Increase

बिजनेस। भारत में हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दाम में तगड़ी गिरावट दर्ज हुई है। कमोडिटी मार्केट यानी MCX पर सोना 153050 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं, चांदी 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी। सोने में तो एक ही दिन में करीब 1300 रुपये तक की गिरावट देखी गई।

इंटरनेशनल बाजार में भी दबाव

सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी सोना-चांदी दबाव में नजर आया। चांदी के दाम में करीब 2400 रुपये की कमी आई। इससे पहले ही वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख बन चुका था। अमेरिका में कॉमेक्स एक्सचेंज पर सोना 4416 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 66.550 से 67.555 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रही।

आखिर क्यों टूटे दाम

गिरावट के पीछे बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में लगातार आ रही तेजी बताई जा रही है। दरअसल, जब यील्ड ऊंची रहती है तो सोने जैसी चीज पर दबाव बढ़ जाता है। क्योंकि इस धातु में निवेश करने पर कोई ब्याज नहीं मिलता। इसके अलावा दुनिया की दूसरी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर भी मजबूत हुआ है। अब इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

भूराजनीतिक हलचल का भी रहा असर

वेस्ट एशिया में चल रही उथल पुथल ने कुछ समय के लिए सोने-चांदी को सहारा दिया था। क्योंकि तनाव के माहौल में निवेशक अक्सर इन्हें सुरक्षित निवेश विकल्प मानकर इनकी तरफ रुख करते हैं। लेकिन डॉलर की मजबूती और यील्ड में उछाल के दबाव इतना ज्यादा रहा कि सपोर्ट टिक नहीं पाया और आखिरकार दाम गिर ही गए। 

घरेलू सर्राफा बाजार का हाल

भारतीय बुलियन मार्केट में भी यही रुझान देखने को मिला। 24 कैरेट सोना 700 रुपये सस्ता होकर 1.53 लाख रुपये के स्तर पर आ गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1.52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 18 कैरेट सोना  1 लाख 14 हजार 752 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका।

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप भी सोने या चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो खरीददारी से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें,क्योंकि कीमतें कई वैश्विक कारकों पर निर्भर करती हैं और इनमें उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026