जनगणना 2027 में पहली बार सेल्फ एनुमरेशन की सुविधा मिलेगी। जानें घर बैठे 15 मिनट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पूरी प्रक्रिया का आसान तरीका।
नई दिल्ली। देश में 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसी दौरान जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इस बार जनगणना प्रक्रिया पहले से ज्यादा डिजिटल और आसान बनाई गई है।
नागरिक अब घर बैठे खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
क्या है सेल्फ एनुमरेशन की सुविधा
इस बार जनगणना में पहली बार Self Enumeration का विकल्प दिया गया है। इसके तहत लोग तय अवधि में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और सरल होगी। यह सुविधा उस 15 दिन की अवधि में उपलब्ध होगी। जब आपके राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में घर-घर गणना शुरू होने से पहले का समय होगा।
इस दौरान परिवार अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं
पोर्टल में जाने के बाद अपना राज्य चुनें।
इसके बाद घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें
दर्ज कराए नंबर पर OTP आएगा।
रिसीव किए गए ओटीपी जरिए वेरिफिकेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी भाषा चुनें और जिला/शहर की जानकारी भरें।
मैप पर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें।
हाउस लिस्टिंग से जुड़े 33 सवालों के जवाब दें।
सबमिट करते समय रखें ध्यान
पूरी जानकारी भरने के बाद ‘Final Submit’ पर क्लिक करें, इसके बाद बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सबमिट होने के बाद आपको SE ID मिलेगी, जिसे संभालकर रखना जरूरी है।
जनगणना के दो चरण
पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक होगा, जिसमें घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। जिसमें जनसंख्या, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक और जाति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।
SE ID क्यों है जरूरी
जब जनगणना करने वाली कर्मचारी आपके घर आएंगे। तब आपको उन्हें एसई ID दिखानी होगी। इससे आपका भरा हुआ डेटा वेरिफाई कर लिया जाएगा और प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।