मालवा महोत्सव

विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

भोपाल के रवीन्द्र भवन में तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर आठ विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया

By : मांडवी मिश्रा
विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

मालवा की बोली, संस्कृति, खानपान और लोकपरंपराओं की खुशबू अब राजधानी भोपाल में बिखर रही है। सोमवार को रवीन्द्र भवन में तीन दिवसीय ‘मालवा महोत्सव–यो अपनो मालवो’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने साहित्य, कला, पत्रकारिता और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आठ विभूतियों को ‘मालवा अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे सहित कई साहित्यकार, लेखक और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में ‘यो अपनो मालवो’ स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

इन 8 विभूतियों को मिला मालवा अलंकरण सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन विभूतियों को सम्मानित किया, उनमें शामिल हैं:

  1. डॉ. शिव चौरसिया – वरिष्ठ साहित्यकार

  2. निशा त्रिवेदी – एनएसडी प्रशिक्षक

  3. माया बद्रिका – मालवी साहित्यकार

  4. मुकेश जोशी – व्यंग्यकार

  5. कमल हेतवाल – मालवा पत्रकारिता के शोधकर्ता

  6. नरहरि पटेल – वरिष्ठ साहित्यकार

  7. शैलेंद्र व्यास – मालवी उद्घोषक

  8. मालवी भाभी – यूट्यूबर

साहित्य और संस्कृति जगत के ये दिग्गज रहे मौजूद

कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, लेखक विनोद नागर, जवाहर कर्नावट और प्रतीष पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन में मालवा विकास उत्सव समिति के संयोजक नवीन जोशी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मालवी भाषा के प्रति लगाव और प्रेम के लिए आभार जताया।

महोत्सव के आयोजन में समिति की महासचिव रोमा मल्होत्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्यमंत्री ने मालवा की संस्कृति और बोलियों के संरक्षण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मालवा की बोली, व्यवहार और पकवानों की अपनी विशिष्ट पहचान है। यहां की माटी में सौंधापन और लोगों के व्यवहार में आत्मीयता देखने को मिलती है। मालवी भाषा का अंदाज भी निराला है। इसके भाव और अर्थ को वही व्यक्ति सही मायने में समझ सकता है, जो इस बोली और संस्कृति से जुड़ा हो।

उन्होंने कहा कि आंचलिक बोलियों और लोकपरंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मालवा महोत्सव इसी दिशा में एक अभिनव प्रयास है।

मालवा के इतिहास और महापुरुषों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने मालवा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन कालगणना का केंद्र रही है और यह अनेक महापुरुषों की धरती है। मालवा का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देशभर में विशिष्ट स्थान रखती हैं।

उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका कार्य केवल सुशासन तक सीमित नहीं था, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने देशभर में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने सिंधिया वंश के मालवा से ऐतिहासिक संबंधों और पारंपरिक व्यंजनों में दाल-बाटी जैसे पकवानों का भी जिक्र किया। उन्होंने भारतीय भाषाओं के साथ प्रदेश की आंचलिक बोलियों का संकलन और संरक्षण करने की आवश्यकता बताई।

‘यो अपनो मालवो’ स्मारिका का विमोचन

कार्यक्रम में ‘यो अपनो मालवो’ स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इसका उद्देश्य मालवा के साहित्य, भाषा, लोकजीवन और सांस्कृतिक विरासत को दस्तावेज के रूप में सामने लाना है।

मालवा विकास उत्सव समिति के संयोजक नवीन जोशी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मालवी भाषा के प्रति लगाव से आयोजन को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने आने वाले वर्षों में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महोत्सव के स्वरूप को और बेहतर बनाने की बात कही।

25 नवंबर तक चलेगा मालवा महोत्सव

रवीन्द्र भवन में 23 से 25 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव में मालवा की संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कार्यक्रम में मालवी लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और साहित्यिक गतिविधियां शामिल हैं।

महोत्सव में दाल-बाफले, भुट्टे का कीस, गराड़ू, मावा-बाटी, खोपरा पैटिस और रतलामी सेव जैसे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा उज्जैन की बटिक प्रिंट कला, हस्तशिल्प, वस्त्र कला और कृषि उत्पादों को भी मंच दिया जा रहा है।

24 नवंबर को साधु तिवारी की लाइव संगीत प्रस्तुति और 25 नवंबर को मालवी कवि सम्मेलन आयोजित होना है। कवि सम्मेलन में डॉ. माया बदेका, नरेंद्र शर्मा नखेत्री, डॉ. राजेश रावल, डॉ. विक्रम विवेक, भरत पंड्या, राजेंद्र जैन और राहुल शर्मा सहित अन्य कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

इस तरह भोपाल में आयोजित मालवा महोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मालवा की भाषा, साहित्य, खानपान और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल बन रहा है।

संबंधित सामग्री

कथा की जमीन पर कविता के फूल, शब्दों और संवेदनाओं से महका भारत भवन

कथा की जमीन पर कविता के फूल, शब्दों और संवेदनाओं से महका भारत भवन

भोपाल के भारत भवन में आयोजित दो दिवसीय 'कविता-कथा' कार्यक्रम में साहित्य की विभिन्न विधाओं पर चर्चा हुई।

Nov 24, 2026
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026
अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा शख्स, वायरल वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा शख्स, वायरल वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है

Nov 23, 2026
MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आने वाले साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से काफी राहत भरा रहने वाला है।

Nov 23, 2026
Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित जर्जर जनता क्वार्टरों को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

Nov 23, 2026