आधार कार्ड में बिना एड्रेस प्रूफ के एड्रेस अपडेट करने का आसान तरीका जानें। UIDAI की नई सुविधा से फैमिली मेंबर के आधार से करें बदलाव।
भारत में आधार कार्ड एक अहम पहचान दस्तावेज बन चुका है, जिसमें व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और पता दर्ज होता है। समय-समय पर UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार धारकों को अपनी जानकारी अपडेट रखने की सलाह देता है।
अब उन लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो किराये के घर में रहते हैं या बार-बार पता बदलते हैं और एड्रेस प्रूफ के अभाव में अपडेट नहीं कर पाते।
बिना एड्रेस प्रूफ के कैसे करें अपडेट?
नई सुविधा के तहत अब आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए एड्रेस प्रूफ देना अनिवार्य नहीं है। इसके लिए UIDAI ने “फैमिली मेंबर आधारित एड्रेस अपडेट” का विकल्प दिया है। इसमें आप अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड के जरिए अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
आधार ऐप से ऐसे करें एड्रेस अपडेट:
-सबसे पहले अपने मोबाइल में आधार ऐप डाउनलोड करें
-ऐप खोलकर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें
-फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें और 6 अंकों का पिन सेट करें
-प्रोफाइल बनने के बाद “Services” सेक्शन में जाएं
-Address Update विकल्प पर क्लिक करें
-A Family Member’s Aadhaar विकल्प चुनें
-फैमिली मेंबर की डिटेल्स भरें और प्रक्रिया पूरी करें
रिक्वेस्ट भेजने के बाद संबंधित फैमिली मेंबर को SMS के जरिए नोटिफिकेशन मिलेगा। उनके अप्रूवल के बाद आपका एड्रेस अपडेट हो जाएगा।
कितना समय और शुल्क लगेगा?
एड्रेस अपडेट होने में लगभग 30 दिन का समय लग सकता है। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस: 75 रुपये लगेगी। अगर फैमिली मेंबर रिक्वेस्ट अप्रूव नहीं करता तो प्रक्रिया रद्द हो जाएगी। इस स्थिति में फीस रिफंड नहीं होगी।
किन लोगों के लिए फायदेमंद?
यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो जो किराये के घर में रहते हैं। या फिर जिनके पास नया एड्रेस प्रूफ नहीं है। इतना ही नहीं जो जो बार-बार स्थान बदलते हैं उनके लिए है।
UIDAI की सलाह
UIDAI ने आधार धारकों को सलाह दी है कि वे अपनी जानकारी समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।