????? ???? ???????? ???????: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की दमदार शुरुआत की है। 20 जून 2025 को शुरू हुए हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। तकनीक, धैर्य और आक्रामकता के संतुलन के साथ खेली गई इस पारी ने न सिर्फ भारत को ठोस शुरुआत दिलाई।
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
हेडिंग्ले की चुनौतीपूर्ण पिच पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो वहां के हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए सही माना जा रहा था। वहीं यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने शुरू से ही धैर्य और समझदारी दिखाई। उन्होंने धैर्य के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की स्विंग का सामना किया और अपनी तकनीकी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। जायसवाल की यह पारी टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का आधार भी बनी।
? for Yashasvi Jaiswal! ? ?
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
5th hundred in Test cricket! ? ?
This has been a fine knock in the series opener! ? ?
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnAMIW#TeamIndia | #ENGvIND | @ybj_19 pic.twitter.com/pGmPoFYik6
पहले ही टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर शतक
यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों के बड़े खिलाड़ी हैं। हेडिंग्ले में अपने पहले टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 144 गेंदों में शानदार शतक जड़ा, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। यह उनके टेस्ट करियर का इंग्लैंड में पहला शतक है, लेकिन खास बात यह रही कि इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया यह उनका छठा टेस्ट था और हर बार उन्होंने 50+ रन बनाए हैं। इससे पहले वे दो दोहरे शतक भी इस टीम के खिलाफ जड़ चुके हैं।
ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह इस मैदान पर शतक लगाने वाले भारत के पहले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय ओपनर हेडिंग्ले की पिच पर तीन अंकों का आंकड़ा नहीं छू सका था। जायसवाल के टेस्ट करियर का यह महज 20वां मैच है। अब तक वे 5 शतक लगा चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि इनमें से 3 शतक उन्होंने विदेश में लगाए हैं।