गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत की पहली पारी 587 रन पर समाप्त, पढ़ें दूसरे दिन का पूरा हाल

गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत की पहली पारी 587 रन पर समाप्त, पढ़ें दूसरे दिन का पूरा हाल

By : Rashmi Dubey
गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत की पहली पारी 587 रन पर समाप्त, पढ़ें दूसरे दिन का पूरा हाल

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर पूरी तरह दबदबा बना लिया है। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की मदद से भारत ने पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। दिन का खेल खत्म होने तक उसने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए हैं। अब भी इंग्लिश टीम भारत से 510 रन पीछे है। क्रीज पर जो रूट और हैरी ब्रूक टिके हुए हैं।

गिल-जडेजा की साझेदारी

दूसरे दिन भारत ने 310/5 से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान शुभमन गिल पहले ही दिन शतक पूरा कर चुके थे। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा के साथ उनकी मजबूत साझेदारी जारी रही। दोनों के बीच 203 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई। जडेजा जोश टंग की एक शॉर्ट बॉल पर चूक गए और 89 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और लोअर ऑर्डर को मजबूती देते हुए गिल के साथ 144 रनों की साझेदारी की। सुंदर ने 42 रनों की अहम पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।

गिल की 269 रन की ऐतिहासिक पारी

शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम हासिल किया। वह इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 1979 में सुनील गावस्कर द्वारा बनाए गए 221 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गिल टेस्ट क्रिकेट में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बने। इस शानदार पारी में उन्होंने 30 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। क्रिस वोक्स और जोश टंग को दो-दो विकेट मिले जबकि ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और जो रूट ने एक-एक सफलता हासिल की।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

भारत के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बेन डकेट और ऑली पोप बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दोनों को तेज गेंदबाज आकाशदीप ने लगातार गेंदों पर आउट कर भारत को दो बड़ी सफलताएं दिलाईं। इसके बाद जैक क्रॉली भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 19 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 25 रन पर गिर गए थे। जो रूट और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभालते हुए अब तक 52 रनों की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड की टीम अभी भी भारत से 510 रनों से पीछे है।

संबंधित सामग्री

वैभव से विवाद पड़ा महंगा, श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों पर लिया एक्शन

वैभव से विवाद पड़ा महंगा, श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों पर लिया एक्शन

इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच के बाद हुए विवाद पर श्रीलंका क्रिकेट ने कार्रवाई की है। वैभव सूर्यवंशी से बहस में शामिल खिलाड़ियों की मैच फीस काटी गई, जबकि डिकवेला भी कार्रवाई से नहीं बच सके।

Jun 16, 2026
भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने मैच में 7 विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी।

Jun 08, 2026