अब गेंदबाजों की बारी... लीड्स टेस्ट का आखिरी दिन तय करेगा नतीजा, इंग्लैंड को चाहिए 350 रन

अब गेंदबाजों की बारी... लीड्स टेस्ट का आखिरी दिन तय करेगा नतीजा, इंग्लैंड को चाहिए 350 रन

By : Rashmi Dubey
अब गेंदबाजों की बारी... लीड्स टेस्ट का आखिरी दिन तय करेगा नतीजा, इंग्लैंड को चाहिए 350 रन

IND vs ENG 4th Day Highlights: लीड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं, लेकिन अब भी उसे जीत के लिए 350 रनों की दरकार है। भारत ने केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतकों की बदौलत चौथी पारी में इंग्लैंड को 371 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया, जिसे हासिल करना मेजबानों के लिए आसान नहीं होगा।

पंत-राहुल की साझेदारी

चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए निराशाजनक रही, जब कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में 147 रन ठोकने वाले गिल से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए ऋषभ पंत और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के गेंदबाजों को टिकने नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए 195 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसने टीम इंडिया की दूसरी पारी को मजबूती देने का काम किया।

अंतिम दिन होगी कड़ी चुनौती

371 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल बिना किसी नुकसान के 21 रन पर खत्म किया। जैक क्रॉली 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब इंग्लिश टीम को जीत के लिए अंतिम दिन 350 रन बनाने हैं। वहीं भारत को 10 विकेट की दरकार है। ऐसे में लीड्स टेस्ट का पांचवां दिन रोमांच से भरपूर रहने वाला है।

राहुल-पंत की शतकीय साझेदारी के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी

लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम ने 90/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और केएल राहुल (137) व ऋषभ पंत (118) की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत स्कोर 300 के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 195 रन जोड़े, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 365 रन पर सिमट गई और आखिरी 5 विकेट महज 31 रन के अंदर गिर गए। शार्दूल ठाकुर (4), मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह खाता भी नहीं खोल सके।

भारत की दूसरी पारी को समेटने में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। शोएब बशीर को 2 जबकि क्रिस वोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले पहली पारी में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे, जबकि भारत 471 रन पर ऑलआउट हुआ था। भारत को पहली पारी में महज 6 रनों की मामूली बढ़त मिली थी।

संबंधित सामग्री

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा। भारत के पास 22 साल बाद इस मैदान पर जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं, इंग्लैंड भी सीरीज जीत के लिए तैयार है।

Jul 19, 2026
रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

इंग्लैंड में खेली जा रही मौजूदा सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच उनके माता-पिता लंदन पहुंच गए हैं। क्या यह रोहित का आखिरी मैच होगा?

Jul 17, 2026
गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

गिल की कप्तानी पारी और अक्षर-सुंदर का कमाल, एजबेस्टन में भारत का जीत से शानदार आगाज

एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया। शुभमन गिल की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल-वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी ने मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Jul 15, 2026
शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने वनडे में रचा नया इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नया इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा वनडे पारियां खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका औसत 60 और स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है।

Jul 14, 2026
इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में भारत को हार मिली। लेकिन अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सका।

Jul 12, 2026