Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

Rohit sharma Retirement Buzz England Series

रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

इंग्लैंड में खेली जा रही मौजूदा सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच उनके माता-पिता लंदन पहुंच गए हैं। क्या यह रोहित का आखिरी मैच होगा?


रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

Rohit Sharma Retirement News |

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हो रही मौजूदा सीरीज के लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे से पहले उनके माता-पिता लंदन पहुंच चुके हैं। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह मुकाबला रोहित के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। हालांकि अब तक न तो रोहित शर्मा और न ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे किसी फैसले की आधिकारिक पुष्टि की है।

रिटायरमेंट की अटकलों के बीच टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए सीनियर की जगह युवाओं को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में लॉर्ड्स वनडे पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर और भी ज्यादा टिक गई है।

लॉर्ड्स मैच से पहले क्यों बढ़ी चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों के बीच उनके माता-पिता भी भारत से लंदन पहुंच गए हैं। इसी वजह से उनके संन्यास की अटकलों को और बल मिला है। हालांकि परिवार के लंदन पहुंचने को लेकर किसी आधिकारिक वजह की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इसे रिटायरमेंट से जोड़कर देखना फिलहाल केवल अटकलों के दायरे में ही है।

क्या फॉर्म भी बना चर्चा की वजह

इंग्लैंड दौरे के शुरुआती दो वनडे में रोहित शर्मा से जिस परफॉर्मेंस की उम्मीद उस पर खरे नहीं उतर पाए हैं। इस सीरीज के दो मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में 11 और 26 रन बनाए। मौजूदा सीरीज में लगातार साधारण प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हुईं। हालांकि केवल मौजूदा फॉर्म के आधार पर किसी खिलाड़ी के संन्यास का फैसला तय मान लेना जल्दबाजी होगी।

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

फिलहाल रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए लॉर्ड्स वनडे को उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मानना अभी सही नहीं होगा। यदि भविष्य में रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड या टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई औपचारिक बयान आता है, तभी इस पर अंतिम तस्वीर साफ होगी। फिलहाल यह मामला मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों तक सीमित है।

Related to this topic: