Breaking News
  • मध्य प्रदेश में 5वीं का रिजल्ट 95%, 8वीं का 94% रह, :टॉप टेन जिलों में नरसिंहपुर नंबर वन
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई- सरकार
  • ईरान का दावा अमेरिकी जंगी जहाज अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागी, इलाका छोड़कर भागा

होम > खेल

Yash Dayal Out IPL 2026 RCB News

RCB को बड़ा झटका: यश दयाल IPL 2026 से बाहर, विवादों के बीच टीम से दूरी

IPL की टीम RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इसके लिए निजी कारण बताए गए हैं, जबकि उन पर पहले से दो गंभीर आरोप दर्ज हैं।


rcb को बड़ा झटका यश दयाल ipl 2026 से बाहर विवादों के बीच टीम से दूरी

Yash Dayal OUT from RCB |

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत होने से पहले ही बड़े बदलाव और टीम को झटके मिल रहे हैं। ग्रांड ओपनिंग होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन में नहीं खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट की ओर से कहा गया है कि वह 'निजी कारणों' से बाहर हैं। लेकिन मामला इतना सीधा भी नहीं लगता।

टीम ने क्या कहा

आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद बोबाट ने साफ किया कि यश दयाल इस सीजन टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी अभी भी फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं। यानी यह स्थायी बाहर होना नहीं है, लेकिन फिलहाल दूरी जरूर है।

पिछले साल ही किया था रिटेन

यश दयाल को RCB ने पिछले सीजन से पहले 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। ऐसे में इस बार उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गंभीर आरोपों में घिरे हैं यश दयाल

यश दयाल का नाम पिछले कुछ समय से विवादों में है। गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में एक नाबालिग से जुड़े दूसरे मामले में भी उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस केस में सांगानेर सदर थाने में एफआईआर दर्ज है। दोनों मामलों की जांच जारी है। अभी तक किसी भी मामले में कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आया है।

CSK में स्पेंसर जॉनसन की एंट्री

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्क्वॉड को मजबूत करते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। इससे सीएसके की बॉलिंग लाइन-अप को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: