Vaibhav suryavanshi test Debate on Panesar and Cla

Vaibhav Suryavanshi Debate: बेबी बॉस वैभव T20 में धाकड़ पर टेस्ट को लेकर सवाल, पनेसर और क्लर्क आमने सामने

वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलने पर बहस तेज है। मोंटी पनेसर ने तकनीक पर सवाल उठाए, जबकि माइकल क्लार्क ने तीनों फॉर्मेट में उनकी क्षमता का समर्थन किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Vaibhav Suryavanshi Debate: बेबी बॉस वैभव T20 में  धाकड़ पर टेस्ट को लेकर सवाल, पनेसर और क्लर्क आमने सामने

Vaibhav Suryavanshi Test match performance

क्रिकेट। युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारतीय क्रिकेट में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें टीम स्क्वायड में जगह मिली थी। लेकिन किसी भी मुकाबले में प्लेइनग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया। हालांकि इस फैसले से वैभव के फैंस नाराज दिखे।

वनडे और टी20 के अलावा वैभव ने दलीप ट्रॉफी में कुछ उपयोगी पारियाँ खेलकर लाल गेंद क्रिकेट यानी टेस्ट के लिए भी अपनी दावेदारी पेश करने का काम किया था। हालांकि यहीं से वैभव के टेस्ट भविष्य को लेकर बहस शुरू हो गई है। सवाल यह है कि टी20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके वैभव क्या टेस्ट क्रिकेट की लंबी चुनौती में भी सफल हो  सकते हैं।

पनेसर ने तकनीक पर सवाल उठाए

पनेसर का मानना है कि लाल गेंद के क्रिकेट की जरूरतें टी20 से काफी अलग हैं। उनके अनुसार मौजूदा समय में हैरी ब्रूक जैसे कुछ ही खिलाड़ी हैं जो टेस्ट और टी20 दोनों में शीर्ष स्तर पर प्रभाव छोड़ रहे हैं। पनेसर ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें वैभव के टेस्ट क्रिकेट में सफल होने की संभावना अभी मजबूत नहीं दिखती।

आंकड़ों में टी20 और फर्स्ट क्लास का अंतर

वैभव के आंकड़े भी इस बहस को अलग अलग नजरिए देते हैं। सभी टी20 मैचों में उन्होंने करीब 43 के एवरेज से 1670 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 216. 32 रहा है। यह वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तस्वीर फिलहाल अगल है। वैभव ने 17 पारियों में 23.47 के एवरेज से 399 रन बनाए हैं। इसी आंकड़े को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट में उनकी तैयारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कम उम्र में मिले अनुभव और आगे आने वाले घरेलू मैच उनके लिए लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित करने का मौका भी हो सकते हैं। 

क्लार्क ने वैभव के समर्थन में दी बड़ी मिसाल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पनेसर की राय से सहमत नहीं हैं। क्लार्क का मानना है कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज के पास एक से ज्यादा फॉर्मेट में अपनी पहचान बनाने की क्षमता हो सकती है। उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का उदाहरण दिया। दोनों खिलाड़ी टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने गए और टेस्ट क्रिकेट में भी बड़ा मुकाम हासिल किया। क्लार्क के अनुसार, अगर वैभव टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो उन्हें देखना दिलचस्प होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा वैभव की खुद की होनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026