Breaking News
  • घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ा सकेंगी एयरलाइंस, सरकार ने रोक हटाई
  • छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे केबल टूटा: ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, युवती की मौत, 4 गंभीर
  • फरसा बाबा हत्याकांड पर बोले बागेश्वर महाराज- सनातन के लिए बोलोगे तो मारे जाओगे
  • राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट: UP-बिहार, दिल्ली में घना कोहरा
  • अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप: गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके

होम > खेल

SRH Practice Match Ishan vs Zeeshan

SRH की प्रेक्टिस मैच में ये क्या हुआ! जीशान ने कैप्टन ईशान को आउट कर दिखाया रास्ता, फिर जो हुआ

IPL शुरू होने से पहले हुए SRH के प्रैक्टिस मैच में जीशान अंसारी ने ईशान किशन को आउट कर मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। इसका वीडियो वायरल हुआ। जानें क्या हुआ पूरा मामला।


srh की प्रेक्टिस मैच में ये क्या हुआ जीशान ने कैप्टन ईशान को आउट कर दिखाया रास्ता फिर जो हुआ

IPL 2026 |

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। प्रैक्टिस मैच के दौरान गेंदबाज ने अपने ही कप्तान को आउट किया। उन्हें उंगली से बाहर जाने का इशारा भी कर दिया। पहली नजर में तो मामला थोड़ा गंभीर दिखा। हालांकि अगले ही पल सब कुछ हल्का हो गया।

जीशान बनाम ईशान: 5 गेंदों में बदल गया पूरा खेल

दरअसल, यह पूरा वाकया SRH के प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी के 8वें ओवर का है। युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं, सामने थे स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन। ओवर की शुरुआत में तो लगा कि मुकाबला एकतरफा हो जाएगा। ईशान ने शुरुआती चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़ दिए यानी सीधे 20 रन। इसके चलते जीशान दबाव में नजर आए। लेकिन पांचवीं गेंद पर कहानी पलट गई। ईशान ने शॉट खेला, गेंद डीप स्क्वायर लेग पर गई और कैच हो गया।

आउट होते ही ‘इशारा’ फिर मुस्कान

विकेट मिलते ही जीशान अंसारी ने उंगली उठाकर ईशान किशन को पवेलियन जाने का इशारा किया। एक पल के लिए लगा कि मामला थोड़ा गरम हो सकता है, क्योंकि जीशान का एक्सप्रेशन काफी सीरियस था। लेकिन ईशान किशन ने इसे बिल्कुल अलग अंदाज में लिया। वे मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए, जैसे सब कुछ मजाक में हुआ हो। यही वजह है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कप्तानी संभाल रहे हैं ईशान किशन

इस प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे थे। दरअसल नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते टीम से बाहर हैं। कमिंस अभी रिकवरी में हैं और IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने ईशान को कप्तान और अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया है।

वर्ल्ड कप जीतकर लौटे खिलाड़ी

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हाल ही में भारतीय टीम के साथ T20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटे हैं। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी हाई है और माहौल भी काफी पॉजिटिव दिख रहा है। शायद यही वजह रही कि मैदान पर हुई यह छोटी-सी ‘टकरार’ भी हंसी में खत्म हो गई।

IPL 2026 की उलटी गिनती शुरू

अब सबकी नजरें 28 मार्च पर टिकी हैं, जब IPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस बार नए कॉम्बिनेशन और नए रोल्स के साथ मैदान में उतरने वाली है। अगर प्रैक्टिस मैच का यह जोश असली मुकाबलों में भी दिखा तो SRH इस सीजन कुछ अलग जरूर कर सकती है।

Related to this topic: