Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > खेल

RR vs MI Pitch Report Guwahati IPL 2026

गुवाहाटी की पिच पर बैटिंग का बोलबाला या गेंदबाजों का दबदबा? RR vs MI मुकाबले पर टिकी नजरें

RR vs MI मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में। पिच रिपोर्ट के अनुसार बल्लेबाजों को फायदा, लेकिन शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।


गुवाहाटी की पिच पर बैटिंग का बोलबाला या गेंदबाजों का दबदबा rr vs mi मुकाबले पर टिकी नजरें

राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। इस टीम ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं। अगले मैच में राजस्थान का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है, जिसने दो मैचों में से एक में जीत हासिल की है। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होना है। यहां की पिच कैसा रंग दिखाएगी, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।राजस्थान की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में दम नजर आ रहा है। टीम के पास वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफानी बल्लेबाज है।

हार्दिक पांड्या पर रहेंगी नजरें

मुंबई ने अपना पिछला मैच दिल्ली में खेला था। इस मैच में टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं थे। वह बीमार थे, जिसके चलते वह मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में टीम को उनकी कमी खली थी। देखना होगा कि पांड्या इस मैच में खेलेंगे या सूर्यकुमार फिर मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

तो उनका साथ देने के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और शिमरन हेटमायर हैं। टीम के पास जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में दो शानदार गेंदबाज हैं। कुछ इसी तरह मुंबई की टीम भी संतुलित है। हालांकि, उसे अपने पिछले मैच में दिल्ली से हार मिली थी। गुवाहाटी राजस्थान का दूसरा घर है। हर साल यह टीम यहां कुछ मैच खेलती है।

यहां की पिच बल्लेबाजों को फेवर करती है, खासकर दूसरी पारी में। असम में आमतौर पर ओवरकास्ट कंडीशन रहती हैं। ऐसे में गेंदबाजों की भूमिका को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है और वे ओपनिंग बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

 

Related to this topic: