Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

आरसीबी ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का किया ऐलान, घायलों के लिए शुरू किया ‘RCB केयर्स’ फं

आरसीबी ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का किया ऐलान, घायलों के लिए शुरू किया ‘RCB केयर्स’ फंड

आरसीबी ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का किया ऐलान घायलों के लिए शुरू किया ‘rcb केयर्स’ फंड

RCB Statement on Bengaluru Stampede: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही फ्रैंचाइजी ने भगदड़ में घायल हुए लोगों के लिए ‘RCB Cares’ फंड भी शुरू किया है जो उनकी मदद करेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरी टीम बेहद दुखी है। सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के रूप में उन्होंने घटना में मारे गए 11 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों की मदद के लिए 'आरसीबी केयर्स' नाम से एक फंड शुरू किया जा रहा है।


आरसीबी के इतिहासिक जीत के बाद हुआ दर्दनाक हादसा

मंगलवार को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात्र 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद बुधवार को टीम विधानसभा पहुंची, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरी टीम को सम्मानित किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related to this topic: