Breaking News
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकीः सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद
  • उत्तर प्रदेश में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार
  • एमपी में सिर्फ 15% LPG: भोपाल-इंदौर मेट्रो को भी नहीं मिलेगी गैस
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: एक भारतीय की मौत

होम > खेल

BCCI Awards: Gill to Get Cricketer of the Year

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।


bcci अवॉर्ड्स शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI Awards |

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर सितारों को सम्मानित करने की तैयारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इस साल के वार्षिक पुरस्कार समारोह में कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। खबरों के मुताबिक टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

15 मार्च को होगा BCCI का वार्षिक अवॉर्ड समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 मार्च को दिल्ली में BCCI का एनुअल अवॉर्ड प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कई खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े लोगों को उनके प्रदर्शन और योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले आयुष म्हात्रे भी सम्मानित

इस कार्यक्रम में अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा। म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इसी साल की शुरुआत में अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

मिताली राज को भी मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि इन पुरस्कारों को लेकर बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2025 में गिल का शानदार प्रदर्शन

साल 2025 में शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 70+ औसत से 754 रन बनाए हैं। जबकि वनडे में 490 रन बनाए हैं। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में भी अहम भूमिका निभाई। कुल मिलाकर तीनों फॉर्मेट में गिल ने 49 की औसत से 1764 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

द्रविड़ का क्रिकेट में बड़ा योगदान

राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने टेस्ट में 13,288 रन और वनडे में 10,889 रन बनाए हैं। कोच के तौर पर उनके कार्यकाल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कोचिंग में भारत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता।

अंडर-19 टीम के साथ भी रहा शानदार रिकॉर्ड

द्रविड़ ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत की अंडर-19 टीम के साथ काम किया। उनकी कोचिंग में 2018 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

मिताली राज का लंबा अंतरराष्ट्रीय करियर

मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय करियर करीब 23 साल का रहा। उन्होंने 1999 में 16 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया और जून 2022 में संन्यास लिया।  मिताली ने 232 वनडे मैच में 7805 रन (महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा) बनाए हैं। जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 699 रन बनाए और 214 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

Related to this topic: