Breaking News
  • घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ा सकेंगी एयरलाइंस, सरकार ने रोक हटाई
  • छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे केबल टूटा: ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, युवती की मौत, 4 गंभीर
  • फरसा बाबा हत्याकांड पर बोले बागेश्वर महाराज- सनातन के लिए बोलोगे तो मारे जाओगे
  • राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट: UP-बिहार, दिल्ली में घना कोहरा
  • अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप: गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके

होम > खेल

PCB Warns Players Over PSL Exit

PSL छोड़ IPL जाने पर खिलाड़ियों को चेतावनी, PCB बोला- होगा लीगल एक्शन

PSL छोड़कर IPL ज्वाइन करने वाले खिलाड़ियों पर PCB सख्त। मोहसिन नकवी ने लीगल एक्शन की चेतावनी दी, जानिए पूरा मामला।


psl छोड़ ipl जाने पर खिलाड़ियों को चेतावनी pcb बोला- होगा लीगल एक्शन

PCB Mohsin Naqbi |

पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लीग छोड़कर आईपीएल से जुड़ने वाले खिलाड़ियों पर अब सख्ती के संकेत मिल रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि अनुबंध तोड़ने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पीसीबी चीफ का सख्त रुख

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी PSL शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले रहे हैं, उनके मामलों की जांच की जा रही है। नकवी के मुताबिक, बोर्ड का लीगल विभाग ऐसे सभी मामलों को देख रहा है, जहां खिलाड़ियों ने PSL कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर IPL ज्वाइन किया है।

शनाका के IPL ज्वाइन करने से बढ़ा मामला

हाल ही में श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका ने IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ करार किया। इससे पहले वह PSL में लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे। शनाका IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद उन्होंने PSL जॉइन किया था, लेकिन अब लीग शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी PSL छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ चुके हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब PCB ने ऐसा रुख अपनाया है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी। बॉश ने आखिरी समय पर PSL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा था और मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे।

दर्शकों के बिना होगा PSL का पहला चरण

इस बीच PCB ने PSL के आयोजन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने कहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए लीग का पहला चरण बिना दर्शकों के कराया जाएगा। यह फैसला मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। हालांकि, बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया है।

PCB ने कहा- IPL से नहीं होगा नुकसान

मोहसिन नकवी ने यह भी कहा कि आईपीएल के साथ टकराव से पीएसएल को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने PSL को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और पाकिस्तान का गौरव बताया। उन्होंने साफ किया कि लीग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च से शुरू होगी। मैच कराची और लाहौर में खेले जाएंगे।

इन खिलाड़ियों की मौजूदगी पर नजर

PCB के अनुसार, कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी अभी भी PSL में खेलने के लिए तैयार हैं। इनमें मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे नाम शामिल हैं।

Related to this topic: