Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

टी20 वर्ल्ड कप: भारत-श्रीलंका की जीत

भारत की लगातार जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से विजयी

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया। वहीं, इटली ने नेपाल पर 10 विकेट से पहली जीत दर्ज की और श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से मात दी।

भारत की लगातार जीत इटली पहली बार जीता श्रीलंका 105 रन से विजयी

ICC T20 world cup 12 Feb match news |

नई दिल्लीः भारत ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया।

ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती का कमाल

भारत की ओर से ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन की अहम पारी खेली। आखिरी 4 रन बनाने में टीम ने 5 विकेट गंवाए। नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए।

210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम टिक नहीं सकी। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या को 2-2 सफलता मिली। लौरेन स्टीनकैंप ने 29 रन बनाए।

इटली की पहली जीत, नेपाल 10 विकेट से हारा

ग्रुप-सी के मुकाबले में इटली ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। 124 रन का लक्ष्य इटली ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का 60 और एंथोनी मोस्का 62 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में नेपाल 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। आरिफ शेख ने 27, रोहित पौडेल ने 23 और आसिफ शेख ने 20 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कालुगामगे ने 3 विकेट लिए, जबकि बेन मेनेंटी को 2 सफलता मिली।

श्रीलंका की 105 रन से बड़ी जीत

ग्रुप-बी के मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया। यह टी-20 इंटरनेशनल में रन के लिहाज से उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 गेंद में फिफ्टी जड़कर श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी-20 अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।

जवाब में ओमान 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सका। मोहम्मद नदीम ने 53 और वसीम अली ने 27 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए।

Related to this topic: