Women Asia Cup trophy Row

महिला एशिया कप 2026: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन पर फिर उठे सवाल, टीम इंडिया ने जीता कप तो फिर मचेगा बवाल

महिला एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने पर ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसकी वजह है एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के मौजूद रहने की संभावना है।

By : संजय चतुर्वेदी
महिला एशिया कप 2026: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन पर फिर उठे सवाल, टीम इंडिया ने जीता कप तो फिर मचेगा बवाल

Women's Asia Cup 2026 News

क्रिकेट। महिला एशिया कप 2026 शुरू होने से पहले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़ा एक अलग मुद्दा चर्चा में आ गया है। इस बार सवाल मैदानपर होने वाले मुकाबले से ज्यादा ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर है। अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल जीतकर चैंपियन बनती है। वहीं, एशियाई क्रिकेट परिषद यानी ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मंचपर मौजूद रहते हैं। तब ट्रॉफी कौन देगा और भारतीय टीम उसे किस तरह स्वीकार करेगी। इस पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।

दरअसल, मोहसिन नकवी एसीसी के अध्यक्ष होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख भी हैं। इसके साथ ही वह पाकिस्तान सरकार में गृहमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

28 अगस्त से शुर होगा महिला एशिया कप

महिला एशिया कप का आयोजन दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक होगा। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके चलते दोनों के बीच पहला मुकाबला 5 सितंबर को होगा। अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं, तो उसके बाद एक ही एक-दूसरे के खिलाफ दूसरी भिंड़त संभव होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

2025 में पुरुष टीम ने नहीं ली थी ट्रॉफी

ट्रॉफी प्रेजेंटेशन का सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल के बाद इसी तरह की स्थिति पैदा हुई ती। 28 सितंबर 2025 को दुबई में भारत ने खिताब जीता था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। यर फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने चनावपूर्ण माहौल के बीच लिया गया था। भारतीय टीम के इनकार के बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, वह ट्रॉफी अभी तक भारतीय टीम को नहीं सौंपी गई है।

अब हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने सवाल

महिला एशिया कप में अगर भारत फाइनल जीतता है तो सवाल उठेगा कि क्या हरमनप्रीत कौर की टीम भी पिछले साल की मेन्स टीम जैसा रुख अपनाएगी। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इस संभावित स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक रुख सामने नहीं आया है। संभव है कि टूर्नामेंट के दौरान या फाइनल से पहले ट्रॉफी प्रेजेंटेशन  को लेकर अलग व्यवस्था कर दी जाए। इसलिए फिलहाल यह मामला एक संभावित स्थिति है न कि कोई तय विवाद है।

भारत-पाक मैच में भी नहीं होगा औपचारिक अभिवादन

भारत-पाकिस्तान के बीच 5 सितंबरक को  होने वाले मुकाबले को लेकर भी प्रोटोकॉल चर्चा में है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच औपचारिक शिष्टाचार का आदान-प्रदान नहीं करने का फैसला किया गया है। ऐसे में दोनों देशों की महिला टीमों के बीच मुकाबला पहले से ही खासा चर्चा में रहने वाला है।

नकवी और बीसीसीआई के बीच पुराना विवाद पूरी तरह खत्म नहीं

मेन्स एशिया कप के बाद ट्रॉफी को लेकर मोहसिन नकवी और बीसीसीआई के बीच मदभेद सामने आए थे। नकवी ने एक समय कहा था कि भारतीय टीम एसीसी कार्यालय से ट्रॉफी ले सकती है। लेकिन बाद में उनका रुख रहा कि भारत को ट्रॉफी उन्हीं से लेनी होगी। बाद में आईसीसी की बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया और नकवी की मु़लाकात भी हुई थी। इससे दोनों पक्षों के रिश्तों में सुधार के संकेत मिले। लेकिन एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

फाइनल में भारत-पाकिस्तान हुआ तो बढ़ेगा रोमांच

महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मुकाबला 5 सितंबर को होगा। दोनों टीमें अगर अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंचती हैं, तो 13 सितंबर को एक बार फिर आमने-सामने होंगी। ऐसी स्थिति में मुकाबले के साथ ट्रॉफी प्रेजेंटेशन भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। खासकर तब जब भारत चैंपियन बने और एसीसी प्रमुख मोहसिन  नकवी मंच पर मौजूद हों। 

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि 2025 जैसा मामला दोहराया जाएगा। असली तस्वीर तभी साफ होगी जब भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंचे और खिताब अपने नाम करे। इसके बाद ही पता चलेगा कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए क्या व्यवस्था होती है। क्या पिछले साल का विवाद दोबारा सामने आता है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026