Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > खेल

PBKS vs MI: Punjab Eyes Playoff Push

प्लेऑफ की जंग में पंजाब के लिए करो या मरो मुकाबला, सम्मान बचाने उतरेगी मुंबई

आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में मुकाबला होगा। पंजाब प्लेऑफ की उम्मीद बचाने तो मुंबई सम्मान के लिए मैदान में उतरेगी।


प्लेऑफ की जंग में पंजाब के लिए करो या मरो मुकाबला सम्मान बचाने उतरेगी मुंबई 

Indian Premier League में प्लेऑफ की जंग अब और रोमांचक होती जा रही है। इसी बीच आज धर्मशाला में Punjab Kings और Mumbai Indians के बीच सीजन का अहम मुकाबला खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब जहां जीत के साथ अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी, वहीं मुंबई सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

लगातार हार के बाद दबाव में पंजाब

पंजाब किंग्स लगातार चार हार के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। टीम इस समय 11 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।हालांकि लगातार हार ने टीम की प्लेऑफ राह मुश्किल कर दी है। ऐसे में पंजाब के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई

मुंबई इंडियंस इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। टीम ने 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।Royal Challengers Bengaluru से हार के बाद मुंबई आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब टीम बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर सीजन सकारात्मक अंदाज में खत्म करना चाहेगी।

इस सीजन पंजाब ने पहले मुकाबले में दी थी मात

दोनों टीमों के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था।ऐसे में मुंबई के पास हार का हिसाब बराबर करने का मौका भी रहेगा।

हेड टू हेड में कांटे की टक्कर

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं।इनमें पंजाब ने 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा बेहद करीबी और रोमांचक रहे हैं।

 

Related to this topic: