Breaking News
  • खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर ईरान का हमला
  • राघव चड्ढा पर पार्टी की सख्ती! AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
  • मालदा में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटों बंधक बनाए जाने पर SC सख्त
  • सोने-चांदी में भारी गिरावटः गोल्ड 3263 तो सिल्वर में 13 हजार गिरा
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका

होम > खेल

Nuwan Thushara SLC NOC IPL 2026 Court Case

IPL के लिए श्रीलंका बोर्ड से टकराव: तुषारा पहुंचे कोर्ट, NOC विवाद गरमाया

IPL 2026 से पहले नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीटा। NOC विवाद और फिटनेस टेस्ट पर उठे सवाल।


ipl के लिए श्रीलंका बोर्ड से टकराव तुषारा पहुंचे कोर्ट noc विवाद गरमाया

Cricket News |

आईपीएल 2026 से ठीक पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई छेड़ दी है। मामला इतना बढ़ गया कि अब यह कोर्ट तक पहुंच चुका है।

क्या है पूरा मामला?

नुवान तुषारा को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए एनओसी (No Objection Certificate) देने से इनकार कर दिया। इसकी वजह उन्होंने फिटनेस टेस्ट में फेल होना बताया।

बोर्ड के खिलाफ पहुंचे कोर्ट

इसी फैसले को चुनौती देते हुए तुषारा ने कोलंबो जिला न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि बोर्ड को NOC जारी करने का आदेश दिया जाए। इस मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है। क्रिकेट हलकों में इस केस को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर खिलाड़ियों और बोर्ड के रिश्तों पर भी पड़ सकता है।

तुषारा का बोर्ड पर गंभीर आरोप

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषारा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है। वे इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते थे। उन्होंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हटने की इच्छा जता दी थी। तुषारा का कहना है कि ऐसे में फिटनेस टेस्ट के आधार पर एनओसी रोकना सही नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर फिटनेस टेस्ट में फेल किया गया।

फिटनेस नियमों पर भी सवाल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य किया है। लेकिन तुषारा का कहना है कि उनका फिटनेस स्तर पहले भी इसी तरह रहा है। पहले कभी इस स्तर पर खेलने से नहीं रोका गया। ऐसे में अचानक एनओसी रोकना गलत फैसला है।

IPL में तुषारा का सफर

साल 2025 में आरसीबी ने ₹1.6 करोड़ में खरीदा गया था। हालांकि पिछले सीजन में एक मैच खेला गया। अब तक 137 टी-20 मैचों में 174 विकेट ले चुके हैं।

मामला क्यों बना चर्चा का विषय

खिलाड़ी और बोर्ड के बीच विवाद नए नहीं हैं। लेकिन आईपीएल जैसे बड़े मंच से पहले इस तरह का टकराव कम ही देखने को मिलता है। अब सबकी नजर 9 अप्रैल की सुनवाई पर है। जहां कोर्ट का फैसला इस पूरे मामले की दिशा तय करेगा।

Related to this topic: