आईपीएल 2026 में केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज ईडन गार्डन में होगा। पिच, टॉस और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मैच का रुख तय कर सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच गुरुवार, 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस सीजन की शुरुआत में कोलकाता की टीम अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है, क्योंकि अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली केकेआर अपनी पहली जीत की तलाश में है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक में हार मिली, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
वहीं दूसरी ओर, लखनऊ की टीम अपने पिछले दो मुकाबलों में से एक जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। केकेआर के लिए लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं माना जा रहा है, क्योंकि इस समय टीम का गेंदबाजी विभाग कमजोर कड़ी साबित हो रहा है। इस मैच में पिच और टॉस की भूमिका अहम रहने की संभावना है।
पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल
ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, बीच के ओवरों में पिच का व्यवहार बदल सकता है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की संभावना रहती है।मैच शाम के समय खेला जाएगा, ऐसे में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। इसी कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। स्टेडियम की छोटी स्क्वेयर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के लिए रन बनाने में मददगार साबित होती है।
लखनऊ का पलड़ा भारी
पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर लखनऊ की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऐसे में कोलकाता के लिए यह मैच चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने चार मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को दो मैचों में जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित सूची
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे और नवदीप सैनी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बदोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान।