Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश

Salim Vastik Attack: 24 Hr Update

गाजियाबाद: इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर पर हमला करने वाले 24 घंटे बाद भी फरार, सलीम वास्तिक ICU में

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


गाजियाबाद इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर पर हमला करने वाले 24 घंटे बाद भी फरार सलीम वास्तिक icu में

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले को 24 घंटे हो गए, लेकिन हमलावर अभी भी फरार है। शुक्रवार दोपहर ऑफिस में घुसकर हुए 14 चाकू वार के बाद से शहर में तनाव हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं, पर अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल सलीम का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है, और फिलहाल ICU में निगरानी में रखा गया है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, कई टीमें तैनात

पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी सर्विलांस और लोकल इनपुट दोनों पर काम हो रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि हमले की योजना पहले से बनाई गई लगती है, इसलिए साजिश के एंगल पर भी जांच हो रही है।

धर्म परिवर्तन एंगल की भी जांच

सलीम वास्तिक ने कुछ समय पहले इस्लाम धर्म छोड़ने की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। पुलिस इस पहलू को भी खंगाल रही है कि क्या हमला इसी वजह से हुआ। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने साफ कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।  

परिवार की अपील

परिवार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उन्हें इंसाफ चाहिए। उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की है। इलाके में फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि दिनदहाड़े हुए इस हमले ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related to this topic: