Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > खेल

John Mooney DC Fielding Coach IPL

IPL: दिल्ली कैपिटल्स को नया फील्डिंग कोच, आयरलैंड के जॉन मूनी से बदलेगी टीम की किस्मत?

आईपीएल 2026 की शुरूआत होने से पहले ही बड़े बदलाव हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के जॉन मूनी को फील्डिंग कोच बनाया है। टीम 1 अप्रैल से आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगी।


ipl दिल्ली कैपिटल्स को नया फील्डिंग कोच आयरलैंड के जॉन मूनी से बदलेगी टीम की किस्मत

IPL News |

नई दिल्ली। आईपीएल के नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ में अहम बदलाव किया है। टीम ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह बदलाव टीम को पहला खिताब दिलाने में मदद करेगा या नहीं।

जॉन मूनी को मिली नई जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स ने जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत पहुंचकर टीम के साथ जुड़ेंगे और सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस पद पर एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है, जो पहले यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट और कोचिंग का अनुभव

बता दें कि 44 वर्षीय जॉन मूनी आयरलैंड के लिए 90 से ज्यादा वनडे और टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में तीन वनडे वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2015 में खेला था। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की ओर रुख किया।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के साथ काम

मूनी ने 2018-19 के दौरान अफगानिस्तान टीम के फील्डिंग कोच के रूप में काम किया। इसके बाद 2019 में उन्होंने कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज टीम के साथ भी जिम्मेदारी निभाई। हालांकि आईपीएल में यह उनका पहला अनुभव होगा, जहां वे किसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे हैं।

इन दिन पहला मुकाबला खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स

जानकारी के अनुसार, आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा, क्योंकि इसे अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनावों के हिसाब से तय किया जाता है।

पहले खिताब की तलाश में दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स 2008 से आईपीएल का हिस्सा रही है। लेकिन अब तक टीम एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। हर सीजन टीम नई उम्मीदों के साथ उतरती है, और इस बार कोचिंग स्टाफ में बदलाव के साथ टीम अपने प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद कर रही है।

Related to this topic: