IPL 2026: RCB vs SRH Top-2 Battle

IPL 2026: टॉप-2 की जंग में आमने-सामने RCB और हैदराबाद, विराट- क्लासेन पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2026 में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ा मुकाबला आज। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, अब नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर।

By : स्वदेश डेस्क
IPL 2026: टॉप-2 की जंग में आमने-सामने RCB और हैदराबाद, विराट- क्लासेन पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जब Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन अब मुकाबला टॉप-2 में स्थान सुनिश्चित करने का है। आरसीबी 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि हैदराबाद भी जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा।

पिछले मैच में दोनों टीमों ने दर्ज की थी शानदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराया था। उस मैच में Pat Cummins और Ishan Kishan ने शानदार प्रदर्शन किया।वहीं आरसीबी ने Punjab Kings को 23 रन से हराकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया। इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी चर्चा में रही।

हेड-टू-हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 12 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।हालांकि इस सीजन की पहली भिड़ंत में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।

विराट कोहली और क्लासेन पर रहेंगी नजरें

Virat Kohli आरसीबी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 542 रन बनाए हैं और पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था।दूसरी ओर Heinrich Klaasen हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में 26 गेंदों पर 47 रन की तेज पारी खेली थी और इस सीजन अब तक 555 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर और कमिंस पर जिम्मेदारी

Bhuvneshwar Kumar इस समय 24 विकेट के साथ टूर्नामेंट में पर्पल कैप होल्डर हैं। पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने दो विकेट झटके थे।वहीं हैदराबाद के कप्तान Pat Cummins अपनी शॉर्ट लेंथ गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे।

संभावित प्लेइंग-11

हैदराबाद:अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे

बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

 

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026