Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

India Squad vs Zimbabwe T20

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित; संजू सैमसन बाहर, वैभव को फिर मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान। संजू सैमसन बाहर, रिंकू सिंह की वापसी और वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिला।


ind vs zim जिम्बाब्वे t20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित संजू सैमसन बाहर वैभव को फिर मौका

India Team For Zimbabwe Tour |

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए अपनी टी20 रणनीति साफ कर दी है। चयन समिति ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया गया है।

तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से हरारे में शुरू होगी। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं, टीम सिलेक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन के बाहर रहने और रिंकू सिंह की वापसी को लेकर है। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी टी20 सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं।

युवा खिलाड़ियों पर फिर जताया भरोसा

चयनकर्ताओं ने इस दौरे में भविष्य की टीम तैयार करने के संकेत दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को फिर मौका मिला है। तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ईशान किशन और शिवम दुबे भी टीम का हिस्सा हैं।

रिंकू की वापसी से बढ़ी बल्लेबाजी की ताकत

टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रहे रिंकू सिंह की इस दौरे पर वापसी हुई है। दूसरी ओर संजू सैमसन को इस बार मौका नहीं मिला। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। उनकी जगह मयंक यादव, अशोक शर्मा और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है।

इंग्लैंड वनडे टीम में भी हुआ बदलाव

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी संशोधित टीम घोषित की है। चोट के कारण नीतीश कुमार रेड्डी उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। चयन समिति का यह फैसला फिटनेस को प्राथमिकता देने के संकेत भी देता है।

जिम्बाब्वे दौरे का पूरा कार्यक्रम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीनों टी20 मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। पहला मैच 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई और तीसरा 26 जुलाई को होगा। यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का अहम अवसर मानी जा रही है।

भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।

Related to this topic: