Breaking News
  • MP में ₹100 पार डीजल, पेट्रोल ₹116 से ज्यादा हुआ: भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 114.65 रुपए का मिल रहा
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
  • वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई : अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं
  • यूपी MLC चुनाव के लिए भाजपा के 5 प्रत्याशी घोषित: अवनीश सिंह समेत सभी उम्मीदवार रिपीट
  • प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा: मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए
  • देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी: MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Board 2nd Exam Result

MP बोर्ड की 10-12वीं की दूसरी परीक्षा खत्म,अब जुलाई में आएगा परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं दूसरी परीक्षा समाप्त हो गई है। अब मूल्यांकन कार्य जल्द शुरू होगा और जुलाई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई गई है।


mp बोर्ड की 10-12वीं की दूसरी परीक्षा खत्मअब जुलाई में आएगा परिणाम

MP Board Reexam |

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10-12 वीं की दूसरी परीक्षा सोमवार को खत्म हो गई है। इसमें प्रदेश से करीबन साढ़े तीन लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बता दें कि दूसरी/पूरक मुख्य परीक्षा का समापन आज सफलतापूर्वक हो गया। कक्षा 10 की परीक्षा सात मई से 19 मई और 12 वीं की सात मई से 25 मई तक चली। ये सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित हुईं। 

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो वार्षिक (मुख्य) परीक्षा में असफल थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के 7 दिनों के भीतर एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था। 

जल्द शुरू होगा मूल्यांकन

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा का मूल्याकंन कार्य एक- दो दिन में शुरू कर दिए जाएंगे। प्रयास करेंगे कि जून में मूल्याकंन कार्य खत्म कर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक इसका परिणाम जारी कर दें। बोर्ड सचिव बीके वैद्य ने कहा कि इस बार मूल्याकंन कार्य में सख्ती से नजर रखी जाएगी, ताकि पहली परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को हुई असुविधा जैसी स्थिति ना आए। 

5-8 वीं पूरक परीक्षा एक जून से 

मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र आगामी एक जून से कक्षा 5-8 की पूरक परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें प्रदेश भर से तीन लाख से अधिक बच्चे शामिल होने की संभावना है। परीक्षा 1 से 6 जून 2026 के बीच होगी। इसमें प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल  से डाउनलोड कर सकेंगे। केंद्र ने सभी बीआरसीसी. को निर्देशित किया है कि वे उनके ब्लॉक के सभी विद्यार्थियों को संबंधित शाला के प्रधान पाठक के माध्यम से 25 मई तक प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएं।

शिक्षक संगठन ने की परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग

शासकीय शिक्षक संगठन ने प्रदेश में भीषण गर्मी एवं प्रचंड तापमान को देखते हुए कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की पुन: परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने राज्य शिक्षा केंद्र ने संचालक को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने अनुरोध किया है कि 01 जून से प्रस्तावित परीक्षा को आगामी उपयुक्त तिथि तक स्थगित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

Related to this topic: