India Vs NZ Wellington test Day 2 India 159/1

Test Match 2 Day: वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड 368 रन पर ढेर; यशस्वी-राहुल ने फिफ्टी लगाकर दी मजबूत शुरुआत

वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड 368 पर ऑलआउट हुआ। जवाब में भारत ने स्टंप्स तक 159/1 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 85 रन का योगदान दिया। राहुल 52 रन पर नाबाद हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Test Match 2 Day: वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड 368 रन पर ढेर; यशस्वी-राहुल ने फिफ्टी लगाकर दी मजबूत शुरुआत

India VS nz Test Match Day 2 Stumped

क्रिकेट। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार के स्टंप्स तक टीम इंडिया ने पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बना लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई थी।

यशस्वी-राहुल की 130 रन की ओपनिंग साझेदारी

भारतीय पारी की नींव यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने रखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल 52 रन बनाकर दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं।  बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ यह राहुल की पहली फिफ्टी है।

दिन के आखिरी ओवर में आए 8 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले आखिरी ओवर जैकब डफी ने डाला। इस ओवर से भारत को 8 रन मिले। इसमें देवदत्त पडिक्कल ने एक चौका लगाया। पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल 52 रन पर नाबाद रहे।

निकल्स और फिलिप्स ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकल्स ने 335 गेंद में नाबाद 175 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 216 रन की साझेदारी हुई। इसकी बदौलत टीम 368 तक पहुंची।

बुमराह रहे सबसे सफल गेंदबाज

भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। आकाशदीप को 3 विकेट मिले। अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है। अब पूरी जिम्मेदारी बल्लेबाजों के हाथों में है। देखना होगा कि टीम इंडिया पहले मुकाबले में क्या कमाल दिखा पाती है।

 

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए युवक सुनील वर्मा को बरी कर दिया है

Nov 21, 2026
बल्ले से इतिहास की इबारत लिख गए गिल-पंत, WTC में 3000 रनों का अनूठा कीर्तिमान

बल्ले से इतिहास की इबारत लिख गए गिल-पंत, WTC में 3000 रनों का अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट के दो युवा सितारों शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है।

Nov 21, 2026
आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आमतौर पर हवाई सफर में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन रायपुर से मुंबई जा रही एक फ्लाइट का नजारा कुछ अलग ही रहा

Nov 21, 2026
KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है

Nov 21, 2026
Bhopal Traffic Diversion: भोपाल में 20 दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, रोशनपुरा से लोकभवन जाने वाले वाहन इन रास्तों से जाए

Bhopal Traffic Diversion: भोपाल में 20 दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, रोशनपुरा से लोकभवन जाने वाले वाहन इन रास्तों से जाए

भोपाल में रहने वाले और रोशनपुरा चौराहे से लोकभवन की ओर रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है

Nov 21, 2026