इंग्लैंड में बंद दरवाजों में होगा मुकाबला, BCCI ने मीडिया कवरेज पर लगाई रोक,जानिए इसकी वजह...

इंग्लैंड में बंद दरवाजों में होगा मुकाबला, BCCI ने मीडिया कवरेज पर लगाई रोक,जानिए इसकी वजह...

By : Rashmi Dubey
इंग्लैंड में बंद दरवाजों में होगा मुकाबला, BCCI ने मीडिया कवरेज पर लगाई रोक,जानिए इसकी वजह...

BCCI Bans Coverage of India vs India A Match: टीम इंडिया और इंडिया ए के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच 13 जून से शुरू हो रहा है, लेकिन फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम को 20 जून से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इस मैच की भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। अब यह कंफर्म हो गया है कि इस इंट्रा स्क्वॉड मैच को किसी भी टीवी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव नहीं दिखाया जाएगा।

इंग्लिश मीडिया और ब्रॉडकास्टर्स को नहीं मिली एंट्री

BCCI और टीम इंडिया मैनेजमेंट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत और इंडिया A के बीच 13 से 16 जून तक होने वाला इंट्रा-स्क्वॉड मुकाबला पूरी तरह से बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। इस फैसले के तहत इंग्लैंड की मीडिया और किसी भी ब्रॉडकास्टर को मैच कवरेज की अनुमति नहीं दी जाएगी। BCCI का मानना है कि खिलाड़ियों की तैयारी और रणनीति को गोपनीय रखा जाना जरूरी है। वहीं बोर्ड ने यह जरूर कहा है कि मैच के अंतिम दिन खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ का कोई सदस्य मीडिया से बातचीत के लिए उपलब्ध रहेगा।

पहले भी बंद दरवाजों में हो चुकी है प्रैक्टिस

यह पहली बार नहीं है जब किसी टीम ने बिना मीडिया और ब्रॉडकास्ट के अभ्यास सत्र आयोजित किया हो। इससे पहले इसी साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने अपने प्रैक्टिस सेशन्स बंद दरवाजों में किए थे। इंडिया A टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में भी खेले थे। अब मुख्य टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। इनमें केएल राहुल शामिल हैं जिन्होंने उस मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। उनके अलावा करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, यशस्वी जयसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरैल, अभिमन्यु ईश्वरन और आकाश सिंह जैसे खिलाड़ी भी उस मैच में मैदान पर उतरे थे।

गिल को सौंपी गई कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम पूरी तरह से फोकस्ड है। इस सीरीज में शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

Ind VS sri lanka venue Change: भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर, अब 13 दिसंबर को यहां होगा मुकाबला

Ind VS sri lanka venue Change: भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर, अब 13 दिसंबर को यहां होगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका का पहला वनडे अब दिल्ली की जगह विशाखापत्तनम में 13 दिसंबर को होगा। डीडीसीए ने धुंध और स्टेडियम के रिनोवेशन के कारण वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था।

Nov 05, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026