Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > खेल

इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सीट पक्की

ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई। हैरी ब्रूक के शतक और आर्चर के चौके से जीत पक्की।


icc t20  वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

England Beat pakistan |

नई दिल्ली। आईसीसी के टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट ले लिया है। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। श्रीलंका में खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से हरा दिया है। इंग्लिश टीम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह जीत टीम की लगातार दूसरी सफलता रही। 

165 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल

कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार 100 रन की पारी खेलकर जीत की नींव रखी। अंत में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। विल जैक्स 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

शाहीन के चार विकेट, फिर भी हार

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उस्मान तारिक को 2 सफलताएं मिलीं, लेकिन टीम जीत से चूक गई। वहीं, इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 5वीं बार सेमीफाइनल में एंट्री की है।

फरहान की फिफ्टी, डॉसन की धारदार गेंदबाजी

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अहम पारी खेली। बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन जोड़े। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को 2-2 सफलता मिली। आदिल रशीद के खाते में 1 विकेट आया, वहीं एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

Related to this topic: