Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

टेस्ट में लगाया दोहरा शतक, क्रिकेट दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

टेस्ट में लगाया दोहरा शतक, क्रिकेट दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

टेस्ट में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Siraj takes 200 wickets in International cricket: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में इतिहास रच दिया। सिराज इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले भारत के 25वें गेंदबाज बन गए हैं। डेब्यू के बाद से ही सिराज ने लगातार अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। अब तीनों फॉर्मेट में वह टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं।

ओली पोप का विकेट

ओवल टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत को ब्रेक करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। सिराज ने लंच के बाद ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए।

साल 2017 में डेब्यू करने वाले सिराज ने अब तक 101 इंटरनेशनल मैचों में 29.12 की औसत से ये मुकाम हासिल किया है। इस दौरान वह पांच बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। सिराज का यह प्रदर्शन उन्हें भारत के टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल करता है।

तेज गेंदबाजी में सिराज ने बनाया खास मुकाम

मोहम्मद सिराज अब भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। सिराज इस आंकड़े को छूने वाले 14वें भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 117, वनडे में 71 और टी20 इंटरनेशनल में 14 विकेट हासिल किए हैं। उनके इकॉनमी रेट की बात करें तो इंटरनेशनल करियर में अब तक वह 4.55 के दर से रन खर्च कर चुके हैं।

Related to this topic: