India vs West Indies: Team India Announced

West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है, जबकि मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
West Indies Tour: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित-विराट और जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट

Cricket west Indies Tour team Selection

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। इसके लिए शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में मौजूदगी इस चयन की सबसे बड़ी खबर है। 

वनडे टीम में रोहित और विराट बरकरार

रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे टीम में शामिल किया गया है। रोहित की मौजूदगी इसलिए भी अहम है क्योंकि वह 2027 वनडे विश्व कप खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। शुभमन गिल टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद सिराज को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं।  वनडे टीम में आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार मौका मिला है। दोनों के चयन से टीम में नए चेहरों की एंट्री भी हुई है। 

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत टीम से बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है।  भारतीय वनडे टीम में शुभमन गिल कप्तान, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल उपकप्तान, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर शामिल हैं। 

टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ

पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव को शामिल किया गया है। टी20 टीम में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।

27 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला टी20 6 अक्टूबर को लखनऊ, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026