Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

CWG2026 India Schedule

Commonwealth 2026: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर टिकी निगाहें, 10 भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में आजमाएंगे किस्मत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत के लिए कई बड़े मुकाबले तय हैं। दिन में 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में उतरेंगे, जबकि देर रात नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में चौथे स्वर्ण पदक की चुनौती पेश करेंगे।


commonwealth 2026 नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर टिकी निगाहें 10 भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में आजमाएंगे किस्मत

Common Wealth Games 2026 |

कॉमनवेल्थ गेम्स। ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारतीय दल का कार्यक्रम सबसे व्यस्त रहने वाला है। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और बॉल्स सहित कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। दिन की शुरुआत जूडो और डेकाथलॉन से होगी, जबकि देर रात जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी।

भारत फिलहाल पदक तालिका में 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर है। अब तक टीम इंडिया ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। सबसे ज्यादा 8 पदक वेटलिफ्टिंग से आए हैं, जबकि एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में 4-4 पदक मिले हैं।

बॉक्सिंग में बढ़ सकती है पदकों की संख्या

भारत के 10 मुक्केबाज शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। इनमें प्रीति पवार, अंकुश पंघाल, जैसमीन लांबोरिया, अरुंधति चौधरी, जादुमणि सिंह, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों का पदक पहले ही पक्का हो चुका है, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में तीसरे स्थान के लिए अलग मुकाबला नहीं होता। सेमीफाइनल जीतने वाले फाइनल में पहुंचेंगे, जबकि हारने वाले कांस्य पदक के साथ अभियान समाप्त करेंगे।

नीरज चोपड़ा के सामने चौथे गोल्ड की चुनौती

दिन का सबसे बड़ा मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 अगस्त की रात 12:45 बजे होगा, जब पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा मैदान में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यदि नीरज स्वर्ण जीतते हैं तो यह ग्लासगो खेलों में भारत का चौथा गोल्ड होगा और पदक तालिका में टीम की स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

इन स्पर्धाओं पर भी रहेगी नजर

डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर पूरे दिन अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे, जिनमें 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर दौड़ शामिल हैं। जूडो में श्रद्धा चोपड़े, हर्ष सिंह, अस्मिता डे, रोहित बसीर माजगुल और यामिनी मौर्य अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं ट्रैक साइक्लिंग, मिश्रित 4x400 मीटर रिले, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल और बॉल्स स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Related to this topic: