Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > खेल

आकाश दीप बने इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द, बुमराह-जहीर की लिस्ट में एंट्री

आकाश दीप बने इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द, बुमराह-जहीर की लिस्ट में एंट्री


आकाश दीप बने इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बुमराह-जहीर की लिस्ट में एंट्री

Bihar's son Became England's Nightmare: तेज गेंदबाज आकाश दीप की घातक गेंदबाजी और टीम इंडिया की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में जलवा बिखेरने के बाद आकाश ने दूसरी पारी में भी इंग्लिश बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। भारत ने 427/6 पर पारी घोषित कर 607 रन की विशाल बढ़त ली और इंग्लैंड को 608 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया।

आकाश दीप ने लिया पहला 5 विकेट हॉल

बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने करियर की बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट करियर का पहला फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया। इसी के साथ आकाश दीप ने इंग्लैंड में टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों की सूची में जगह बना ली है।

दूसरी पारी में कहर बनकर टूटे आकाश दीप

बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह से पस्त कर दिया। पहले मैच की पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले आकाश दीप ने दूसरी पारी में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने जेमी स्मिथ को 88 रन पर आउट कर अपने टेस्ट करियर का पहला फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इंग्लिश बल्लेबाज उनकी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ के सामने टिक नहीं सके।

Related to this topic: